राहुल गांधी ने किसानों को उकसाया, कांग्रेस देश में अशांति चाहती है : केंद्र सरकार

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (00:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान कांग्रेस ने किसानों को हिंसा के लिए उकसाया। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव में पराजित लोग इकट्ठा होकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
किसान संगठनों की ओर से एक दिन पहले आयोजित ट्रैक्टर परेड के बेकाबू हो जाने और इस दौरान हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत कभी भी लालकिले पर अपने तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को हमेशा उकसाने की कोशिश की।
 
जावड़ेकर ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं भाग सकती क्योंकि वह पंजाब में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वे उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।
भाजपा नेता ने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर रैली की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है।
 
जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने किसानों संग लगातार चर्चा की और यहां तक कि 3 कृषि कानूनों को साल-डेढ साल तक स्थगित करने की भी तैयारी दिखाई और किसानों को एक विकल्प देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस भी समझती है लेकिन ये समझौता होने नहीं देना चाहती है।’’
 
भाजपा नेता ने किसानों के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के रुख की जमकर सराहना की और कहा कि मंगलवार को किसानों की परेड के दौरान उन्होंने बहुत सहनशीलता दिखाई जबकि किसान संगठनों की ओर से उन पर तमाम प्रकार के हमले किए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मोदी के दौर में महिलाओं के लिए कितना बदला भारत?

दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग, 6 बच्चों की मौत

live : आज रात समुद्र तट से टकराएगा cyclone remal, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather update : देश में प्रचंड गर्मी, सीजन पहली बार 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Rajkot Game Zone Fire : राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने से 4 बच्चों समेत 27 की मौत, मालिक समेत 3 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

अगला लेख