राकेश टिकैत को मिलेगा अंतरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार, लंदन में होंगे सम्‍मानित

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (17:25 IST)
किसान आंदोलन के मुख्य नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को 21वीं सदी के आइकन अवॉर्ड-2021 के लिए चुना गया है। टिकैत को यह पुरस्‍कार 10 दिसंबर को लंदन में प्रदान किया जाए‍गा। हालांकि टिकैत ने कहा कि मैं यह पुरस्कार तब स्वीकार करूंगा, जब किसानों की मांगों को मान लिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, किसान नेता राकेश टिकैत का नाम लंदन की स्क्वायर वाटरमेलन कंपनी द्वारा सालाना दिए जाने वाले '21 सेंचुरी आइकन अवॉर्ड' के लिए अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

हालांकि टिकैत ने कहा कि मैं पुरस्कार लेने के लिए लंदन नहीं जा रहा हूं, क्योंकि मैं प्रदर्शन में व्यस्त हूं। उन्होंने कहा कि वे तब पुरस्कार स्वीकार करेंगे, जब किसानों की मांगों को मान लिया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के बावजूद किसान एमएसपी जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार के साथ आरपार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख