Dharma Sangrah

दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू से संबंधों पर क्या बोले सनी देओल...

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (12:11 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर से सांसद एवं अभिनेता सनी देओल ने दीप सिद्धू से खुद को अलग करते हुए उससे किसी प्रकार का संपर्क होने से इनकार किया है।

ALSO READ: दिल्ली हिंसा के पीछे दीप सिद्धू और लक्खा सदाना का नाम, प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप...
भाजपा सांसद सनी देओल ने मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद ट्वीट कर कहा, 'आज लाल किले पर जो कुछ भी हुआ उसे लेकर मैं बेहद दुखी और निराश हूं। मैं छह दिसंबर को पहले ही अपने एक ट्वीट में यह स्पष्ट कर चुका हूं कि मेरा अथवा मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का दीप सिद्धू से कोई संबंध नहीं है।'
 
 
दीप सिद्धू ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दावा किया कि वह कोई योजनाबद्ध कदम नहीं था और उन्हें कोई साम्प्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए जैसा कट्टरपंथियों द्वारा किया जा रहा है।
 
सिद्धू ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने के लिए, हमने ‘निशान साहिब’ और किसान झंडा लगाया और साथ ही किसान मजदूर एकता का नारा भी लगाया। उसने 'निशान साहिब' की ओर इशारा करते हुए कहा कि झंडा देश की विविधता में एकता का प्रतिनिधित्व करता है। 'निशान साहिब' सिख धर्म का एक प्रतीक है जो सभी गुरुद्वारा परिसरों में लगा देखा जाता है।
 
उसने कहा कि लालकिले पर ध्वज-स्तंभ से राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाया गया और किसी ने भी देश की एकता और अखंडता पर सवाल नहीं उठाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

अगला लेख