दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का उत्पात, 86 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने दर्ज की 22 FIR

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (07:29 IST)
नई दिल्ली। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टरों रैली निकाल रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंडे फहरा दिए। इस हिंसा में पुलिस के 86 जवान हो गए, जबकि ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की भी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 22 प्राथमिकी दर्ज की और भी FIR दर्ज की जा सकती हैैै।
 
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के संबंध में मोर्चा के साथ दिल्ली पुलिस की कई दौर की बैठक हुई थी।
 
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे छह हजार से सात हजार ट्रैक्टर सिंघू सीमा पर एकत्र हुए। पहले से निर्धारित रास्तों पर जाने के बदले उन्होंने मध्य दिल्ली की ओर जाने पर जोर दिया। बार-बार आग्रह के बावजूद निहंगों की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया और पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया। गाजीपुर एवं टीकरी सीमा से भी इसी तरह की घटना की खबरें हैं।
 
आइटीओ पर गाजीपुर एवं सिंघू सीमा से आए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने लुटियन जोन की तरफ जाने का प्रयास किया। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों एक वर्ग हिंसक हो गया। उन्होंने अवरोधक तोड़ दिए तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा कीमतें

स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर गरमाई सियासत, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं

LIVE : अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?

अगला लेख