योगेंद्र यादव बोले, आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे नए कृषि कानून

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (20:06 IST)
जयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मंडी का कानून किसान के सर पर से छप्पर हटाने वाला कानून है और मंडी नहीं बचेगी तो सरकारी खरीद नहीं होगी। अगर मंडी की व्यवस्था चली गई तो पंजाब और हरियाणा का किसान तो बर्बाद हो ही जाएगा, अपने यहां के किसान भी बर्बाद होंगे।
ALSO READ: Farmers Protest: किसान संघों ने टीकरी प्रदर्शन स्थल पर दिल्ली पुलिस के पोस्टरों को लेकर जताई आपत्ति
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन कानूनों से जो कर रहे हैं, वे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं। मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के उत्पाद की सरकारी खरीद भी बंद होगी और अगर यह बंद होगी तो जल्दी ही राशन की दुकान भी बंद होगी, क्योंकि सरकार मंडी में जो खरीद करती है वही गेहूं और चावल हमें राशन की दुकान पर मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि इस संयुक्त किसान मोर्चे में देश के 450 किसान संगठन इकट्ठे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 3 महीने मोदी, उनके दरबारियों, नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद इन 450 संगठनों में से एक भी संगठन अभी तक टूटा नहीं है। यादव ने कहा कि ये कृषि कानून तो रद्द होंगे ही होंगे, हम केंद्र सरकार से फसलों के दाम की गांरटी भी लेंगे, इसके साथ ही शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा सीमा) पर जारी आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
ALSO READ: कृषि मंत्री ने अपने बयान से किसानों का अपमान किया है : संयुक्त किसान मोर्चा
उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आह्वान हुआ है कि सब अपने-अपने आंदोलन स्थलों पर पहुंचें। सभा में किसान नेता राकेश टिकैत व पूर्व विधायक अमराराम भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा इस सोमवार से राजस्थान में कई किसान महापंचायतें कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख