Hanuman Chalisa

लड़के गर्मियों में कूल दिखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

नम्रता जायसवाल
हर मौसम का अपना एक मिजाज होता है और हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि हम भी मौसम के हिसाब से अपना लिबास तय करें। कैसे आप गर्मियों के मौसम में कूल दिखें और फील करें, यह काफी हद तक आपके पहने हुए कपड़ों पर निर्भर करता है। यकीनन लड़कों के पास लड़कियों की तुलना में कम विकल्प होते हैं लेकिन इसके बावजूद आपके पास जो भी विकल्प हैं उनमें बेहतर चयन से आप समर में कूल दिख सकते हैं। आपके लिए समर सीजन में कूल दिखने के खास टिप्स। आइए जानते हैं...
 
 
1. आप ध्यान दें कि गर्मियों में सिल्क, साटन, सिंथेटिक, कोलेस्टर मिक्स, नायलॉन, वेलवेट जैसे हैवी फैब्रिक के कपड़े न पहनें। भारी व मोटे कपड़ों में ज्यादा गर्मी महसूस होती है इसलिए लाइटवेट कपड़ों का ही चयन करें।
 
2. कपड़ों के रंगों के चयन पर भी ध्यान दें। ठंड में अक्सर गहरे रंग के कपड़े पहने जाते हैं लेकिन गर्मियों में आप हल्के रंग के कपड़े ही पहनें, जैसे सफेद, नारंगी, हल्का हरा व नीला आदि, क्योंकि हल्के रंग सबसे अधिक प्रकाश को प्रतिबिम्बित करते हैं जिससे आपको कम गर्मी लगती है।
 
 
3. इस मौसम में वैसे ही पसीना ज्यादा आता है, ऐसे में आप चुस्त कपड़े न पहनें। ढीले व हवादार कपड़े पहनें जिससे कि पसीना आए भी तो सूखते जाए और आपको पसीने की वजह से कोई त्वचा संबंधी समस्या न हो। यदि कहीं घूमने जा रहे हों, तो आप सफेद टी-शर्ट या स्लीवलैस टी-शर्ट्स व शॉर्ट्स भी पहन सकते हैं।
 
4. बंद शूज पहनने की जगह थोड़े खुले हुए आकार के फुटवेअर पहनें, जैसे सैंडल, मोजड़ी, लोफर व फैंसी चप्पलें आदि।
 
 
5. सॉक्स में गर्मी से पसीना जल्दी आ जाता है, ऐसे में मोजों को रोजाना बदलें और साफ धुले हुए ही पहनें जिससे कि आपके मोजों से बदबू न फैले।
 
6. हल्के खुशबू वाले परफ्यूम्स व डिओडरेंट का इस्तेमाल करें।
 
7. रंगीन कलर के धूप के चश्मे लगाएं, जो आपको फैशनेबल दिखाएंगे।
 
8. जहां तक संभव हो, कमर में पेंट पर टाइट बेल्ट न बांधें। हो सके तो गर्मियों में टाइट बेल्ट बांधने से ही बचें।
 
9. धूप में जाते समय हैट व कैप का इस्तेमाल करें।
 
10. तेज धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख