Hanuman Chalisa

बैकलेस ड्रेस में दिखना है सेलिब्रिटी की तरह ग्लैमरस, तो जानिए ये ट्रिक्स

Webdunia
इन दिनों खास अवसर पर सभी महिलाएं सेलिब्रिटी की तरह ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, और बैकलेस ड्रेस काफी ट्रेंड में है। बैकलेस ड्रेस व बैकलेस ब्लाउस पहन कर आप बेहद ग्लैमरस दिख सकती हैं बशर्ते आप अपनी बैक की सही देखभाल करें। आज हम आपको बता रहे हैं कि बैकलेस ड्रेस पहनकर ग्लैमरस दिखने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा -
 
1 स्किन ट्रीटमेंट्स -
 
अगर आपकी पीठ का रंग एक समान नहीं होगा या उस पर ब्लैकहेड्स या दाने होंगे, तो आप बैकलेस ड्रेस में सुंदर नहीं दिख पाएंगी। अगर आपको पीठ पर निशान या अन्य कोई ऐसी समस्या है जिसे आप खुद ठीक नहीं कर पा रही हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से स्किन ट्रीटमेंट्स ले सकती है।
 
2 बैक फेशियल -
 
जिस तरह चेहरे का फेशियल किया जाता है उसी तरह पीठ पर भी फेशियल किया जाता है। जिसमें आपकी पीठ पर स्क्रबिंग, मसाज आदि हो जाती है। इससे पीठ साफ होती है और त्वचा पर निखार आता है।
 
3 बेसन, शहद और दूध का पेस्ट -
 
अगर पार्लर जाना संभव न हो तो पीठ पर निखार लाने के लिए घर पर भी नुस्खे आजमा सकती हैं। इसके लिए बेसन, शहद और दूध का पेस्ट बनाएं और पीठ पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्का रगड़कर इस पेस्ट को छुड़ाएं।
 
4 पीठ पर करें मेकअप -
 
अगर आपके पास ज्यादा समय न हो व आपको तैयार हो कर जल्दी निकलना हो, तो ऐसी स्थिति में पीठ पर मेकअप करना बेहतरीन विकल्प है। पीठ पर शिमर बॉडी लोशन, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर आदि लगाने से भी पीठ को सुंदर दिखाया जा सकता है।
 
5 पीठ पर करें ब्लीच -
 
ब्लीच का इस्तेमाल हाथ, पैर व पेट पर वैक्स के विकल्प के तोर पर किया जाता है। इसे आप पीठ पर छोटे-छोटे बालों के रोए को छुपाने के लिए भी कर सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख