Hanuman Chalisa

शादी से पहले ज़रूर जान लें ये 5 Bridal Hacks वरना होंगी परेशान

नहीं फिसलेगा सिर से दुपट्टा या मांगटीका, इन हैक्स को करें फॉलो

WD Feature Desk
Bridal Tips
  • ब्लाउज के लिए करें बॉडी टेप का इस्तेमाल।
  • पिन के साथ बिंदी का करें इस्तेमाल।
  • मांगटीका के लिए लगाएं ग्लू टेप।
Bridal Tips : भारत में शादी का सीजन अभी शुरू ही हुआ है और आप भी अपनों के शादी के लिए काफी उत्सुक होंगे। शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है क्योंकि शादी के बहाने आपको अपने परिवार से मिलने का मौका मिलता है। इसके साथ ही कई लोगों को अपने कजिन के साथ वक़्त गुजारने में भी बहुत मज़े आते हैं। लेकिन यह दिन सबसे ज्यादा खास दूल्हा और दुल्हन के लिए होता है। ALSO READ: Bridal Saree Look: ससुराल के पहले दिन ऐसे पहनें साड़ी, सब देख हो जाएंगे हैरान
 
इस दिन दुल्हन का मेकअप भी बहुत खास होता है क्योंकि शादी में दुल्हन ही सबसे ज्यादा खुबसूरत लगती है। लेकिन ब्राइडल मेकअप और लहंगे को वियर करना बहुत मुश्किल होता है। शादी के समय ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक के लिए कई परेशानियां आती हैं।

इस कारण से यह खास दिन थोड़ा परेशानी भरा भी हो जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे कुछ खास Bridal Makeup Hacks जिनके इस्तेमाल से आपकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में....
1. ब्लाउज के लिए करें डबल टेप का इस्तेमाल : कई बार ब्लाउज के कारण नैकलाइन दिखने लगती है जो आपको असुविधाजनक महसूस करा सकता है। ऐसे में कई बार ब्लाउज की फिटिंग सही न होने के कारण ब्लाउज कंधे से स्लिप भी होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप Body tape या lingerie tape का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से आपका ब्लाउज अपनी जगह पर बना रहेगा। 
 
2. पिन के साथ बिंदी का इस्तेमाल : कई बार नेट दुपट्टे के कारण पिन ठीक से लग नहीं पाते हैं। साथ ही कई बार नेट के कपडे पिन के कारण फट जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप पहले पिन को बिंदी में लगाएं और इसके बाद नेट कपड़े में लगाएं। ऐसा करने से आपके कपड़े फटेंगे नहीं और आसानी से सेट हो जाएंगे। 
 
3. सिर पर दुपट्टा के लिए करें हेयर एक्सटेंशन क्लिप का इस्तेमाल : ब्राइडल की सबसे बड़ी समस्या सिर से दुपट्टा खिसकना होती है। ऐसे में कई ब्राइडल परेशान हो जाती हैं और उनका समय बर्बाद होता है। लेकिन सिर पर दुपट्टे को अच्छे से सेट करने के लिए हेयर एक्सटेंशन क्लिप का इस्तेमाल करें। आप अपने मेकअप आर्टिस्ट या हेयर आर्टिस्ट को हेयर एक्सटेंशन क्लिप इस्तेमाल करने के लिए कहें। 
 
4. पैरों में लगाएं टेप या bandaid : कई बार हम सुंदर और स्टाइलिश जूतियां खरीद तो लेते हैं लेकिन इससे पैरों में चुभन महसूस होती है। साथ ही जूतियां काटने लगती हैं जिससे पैरों में छाले भी हो सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए जहां भी आपको चुभन महसूस हो रही है वहां टेप या bandaid लगाएं। 
 
5. मांगटीका के लिए लगाएं ग्लू टेप : मांगटीका की समस्या भी बहुत अधिक रहती है क्योंकि यह बार बार स्लिप होता है और अपनी जगह पर नहीं रहता है। आपने कई ब्राइडल को पूरे समय मांगटीका संभालते हुए देखा होगा। इस समस्या से बचने के लिए मांगटीका के नीचे ग्लू टेप लगाएं। सिंदूर लगाते समय इस टेप को हटा लें। 
ALSO READ: दिखना है हर दिन स्टाइलिश तो इन 3 Korean Hairstyle को करें ट्राई

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

अगला लेख