चिलचिलाती गर्मी में ऐसी हो हेयर स्टाइल की छा जाए, पढ़ें टिप्स

नम्रता जायसवाल
वैसे तो सुंदर, लंबे घने बाल हर लड़की व महिला की चाहत होती है लेकिन जब गर्मी का मौसम आता है तब यही घने बाल आफत बन जाते हैं, क्योंकि इनके चलते तपती चिलचिलाती धूप में चाहे हम घर पर हों या बाहर- गर्मी का एहसास और अधिक बढ़ जाता है। आइए हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ आसान मगर ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स जिन्हें आपको इस मौसम में बनाना चाहिए।
 
 
1. चाइनीज बन स्टिक से बनाएं 'मेसी डोनट बन' हेयर स्टाइल। यह पेंसिल के आकार की दिखने वाली स्टिक होती है, जो बाजार में काफी आसानी से आपको मिल जाएगी। इस चाइनीज स्टिक का उपयोग करके आप स्टाइल्स बना सकती हैं, जो काफी स्टाइलिश भी दिखता है और साथ ही आपको अपने लंबे, घने बालों की वजह से होने वाली गर्मी से भी राहत देता है।
 
2. इसी चाइनीज स्टिक व किसी भी हेयर स्टिक का इस्तेमाल कर आप 'फ्रेंच बन' भी बना सकती हैं।
 
 
3. पोनीटेल एक ऐसी हेयर स्टाइल है, जो किसी भी मौसम में अच्छी लगती है। इसे आप 3 तरह से बना सकती हैं। लौ, हाई व अल्ट्रा हाई पोनीटेल
 
4. साइड पोनीटेल भी आप बना सकती हैं। यह काफी ग्लैमरस लुक देती है।
 
5. ब्रेड यानी गुंथे हुए बाल व चोटी गूंथना यह काफी पुरानी व हर उम्र की महिला की पसंदीदा हेयर स्टाइल है। ये स्टाइल हर किसी पर जंचती है। यह हमेशा से चलन में थी और आज भी ट्रेंड में है। ढीली गुंथी हुए साइड चोटी बहुत आकर्षक दिखती है।
 
6. बन व जूड़े सर के बीचोबीच बने हों तब तो अच्छे लगते ही हैं लेकिन आप ट्रेंडी साइड बन भी कई अवसरों पर बना सकती हैं। ये काफी रीच लुक देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख