Hanuman Chalisa

किस डिजाइन वाली मेहंदी से करवा चौथ पर सजाएं अपने हाथ, जानें लेटेस्ट mehndi design

Webdunia
karwa chauth 2023 mehndi design: वर्ष 2023 में 1 नवंबर, बुधवार को सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा हैं और करवा चौथ पर मेहंदी को लेकर सुहागिन महिलाएं बहुत ही उत्‍सुक रहती है। इस दिन अलग-अलग तरह से डिजाइन बनवाने के बाद अलग ही ताजगी महसूस होती है। हालांकि मेहंदी लगवाने के पहले वे मेहंदी की लेटेस्‍टी डिजाइन जरूर सर्च करती है। अत: इस करवा चौथ आप भी खोज रहे हैं कुछ खास डिजाइन, तो यहां देख सकते हैं। 
 
आइए जानते हैं यहां लेटेस्‍ट मेहंदी डिजाइन यहां-
 
सबसे सिंपल और सबकी पंसदीदा अरेबिक मेहंदी। यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में है और सभी को पसंद भी आ जाती है। तो जब समय की कमी होती है तो यह डिजाइन पसंद की जाती है। आप भी अरेबिक मेहंदी से करवा चौथ पर अपना हाथ सजा सकते हैं। 
 
जिन्‍हें सिंपल और यूनिक डिजाइन पसंद है। उनके लिए झालर वाली मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छी रहेगी, क्योंकि इस प्रकार की मेहंदी वे महिलाएं जरूर लगवाती हैं जिन्‍हें बहुत बड़ी-बड़ी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है। इस डिजाइन में पूरे हाथों पर मेहंदी न लगाते हुए साइड में मेहंदी लगाई जाती है। इस डिजाइन में या तो आपके अंगूठे और उसकी बाजू वाली अंगुली पर अथवा रिंग फिंगर और सबसे छोटी वाली अंगुली पर डिजाइन बनाई जाती है। जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत तथा आकर्षक लगती है। 
 
बेल डिजाइन बहुत सिंपल और आकर्षक होती है। ज्‍यादा टाइम नहीं हो और छोटी-छोटी मेहंदी डिजाइन चाहते हैं तो यह डिजाइन आपको परफेक्‍ट लुक देगी। बेल डिजाइन के जरिए आप अपने हाथों को आकर्षक बना सकती है। 
 
भरवां या भरमा स्टाइल आज भी खूब पसंद किया जाता है। इसमें भी अलग-अलग प्रकार की डिजाइन बनने लगी है। एक वक्‍त था जब सिर्फ चिलम वाली डिजाइन बनाई जाती थी। लेकिन अब त्‍योहार और प्रोग्राम के अनुसार मेहंदी के अंदर डिजाइन बनाई जाती है। अत: इस करवा चौथ पर आप सुंदर करवा चौथ की डिजाइन वाला भरमा हाथ बनवा इस पर्व को सेलिब्रेट कर सकती है। 
 
आज भी आपकी हथेली जितना बड़ा गोल बूटा डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस प्रकार की मेहंदी युवतियों को बहुत पसंद आती है। साथ ही जिन महिलाओं को बहुत ज्‍यादा टाइम नहीं है या फिर छोटी-छोटी मेहंदी बनवाना ही पसंद है वे लोग ही जरूर इस प्रकार की डिजाइन बनवाते हैं। गोल बूटा डिजाइन वाली रचने के बाद यह बहुत सुंदर लगती है। वदि आप कुंवारी हैं और मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इसे ट्राय कर सकती है। तो इस करवा चौथ पर जरूर ट्राय करें ये खास मेहंदी डिजाइन्स...

ALSO READ: करवा चौथ के व्रत की 10 पौराणिक बातें

ALSO READ: करवा चौथ कब से और क्यों मनाया जाता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख