Navratri Trending 2021: इस नवरात्रि 9 दिन तक पहनें अलग-अलग टॉप ट्रेंडिंग ज्वेलरी

Webdunia
हर साल नवरात्रि के मौके पर कुछ नए ट्रेंड्स दस्तक देते हैं, पिछले साल से अधिक बेहतर होते हैं। लेकिन अक्सर काम में व्यस्तता के कारण ध्यान भी नहीं दे पाते हैं और लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जानने से चूक जाते हैं। 7 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो गई है। वहीं गरबा परंपरा के साथ अब फैशन का रूप अधिक ले चुका है। साल 2021 में क्या फैशन अब तक टॉप पर है, इस नवरात्रि में किस तरह की ज्वेलरी सबसे अधिक पसंद की जा सकती हैैं आइए जानते हैं -

1.पॉम - पॉम - सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह ज्वेलरी आप किसी भी ड्रेस पर पहन सकते हो। यह कलरफुल होती है। साथ ही पहनने में भी काफी हल्की और नाजुक होती है। गरबे करने जा रहे हैं तो यह कलरफुल ज्वेलरी किसी भी ड्रेस पर जल्दी से मैच हो जाएगी।

2.टेक्सटाइल ज्वेलरी - यह ज्वेलरी भी कलरफुल होती है। अगर आपके पास अधिक समय नहीं है तो आप इसे आराम से अपने किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं। मुख्यतौर पर यह ज्वेलरी कपड़े से तैयार की जाती है। दिखने में सुंदर और पहनने में काफी हल्की होती है।

3.बोहो पैटर्न  ज्वेलरी - यह ज्वेलरी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी जैसी ही होती है। जिसे आमतौर पर गरबे में पहनते हैं। इस ज्वेलरी की मुख्य बात है इसका पैटर्न और इसमें कलरफुल स्टोन होते हैं। ड्रेस के साथ पहनने पर यह स्टाइलिश लुक देती है। कई बार ज्वेलरी के नाम नहीं पता होने पर भी चाह कर भी वो चीज नहीं पहन पाते हैं जो हमें अच्छी लगती है।

4.टेराकोटा  ज्वेलरी - इस प्रकार की ज्वेलरी थोड़ी नाजुक होती है। हालांकि गरबे की ड्रेस पर आप बहुत अधिक तामझाम नहीं पहनना चाहती है, तो यह चुनाव आपके लिए उपयुक्त रहेगा। इसे आप आराम से पहन सकते हैं। गरबे की ड्रेस पर अक्सर भारी ज्वेलरी पहनी जाती है लेकिन कुछ लोग एकदम हल्की और सिंपल नेकलेस पहनना पसंद करते हैं।  

5.ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी - इस प्रकार की ज्वेलरी हर साल पहनते हैं। लेकिन अब इसमें काफी तरह की वैरायटी मिलने लगी है। जी हां, पॉम-पॉम के साथ इसे मिक्स करके बनाया जाता है, तो काथा वर्क के साथ भी बनाया जाता है। स्टोन, पंख, रंग बिरंगे मीणा के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी तैयार की जाने लगी है। इसका कलेक्शन बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इन दिनों यह ज्वैलरी गरबा ड्रेस के साथ ही ट्रेडिशनल ड्रेस और साड़ी के साथ भी काफी पसंद की जा रही है।

6.कच्छ  ज्वेलरी - यह ज्वेलरी दूसरी ज्वेलरी से काफी अलग होती है। दिखने में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की तरह होती है। लेकिन इसका लुबिल्कुल अलग होता है। यह ज्वेलरी गुजरात के रण कच्छ की खासियत है। जहां महिलाएं इसे 12 महीने पहनकर रखती है।
 
7.शैल ज्वेलरी - जी हां, गरबा ड्रेस पर शैल की डिजाइन होती है। जिसे काफी पसंद किया जाता है। वहीं शैल  ज्वेलरी  भी काफी सुंदर लगती है। यह ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में रहती है। लड़कियां गरबा ड्रेस  के साथ  शैल ज्वैलरी पहनना काफी पसंद करती है। ड्रेस और ज्वेलरी के साथ अगर मोजरी भी पहनते हैं तो यह आपको परफेक्ट लुक देगा।
 
8.हेंडमेड ज्वेलरी - इस प्रकार की ज्वेलरी का चलन काफी अधिक बढ़ गया है। अलग-अलग तरह से इन्हें बनाया जाता है। मुख्यतौर पर यह कपड़े से बनी होती है और इन पर कांच,शैल, स्टोन, रंगबिरंगे कपड़े के फूल से इन्हें डिजाइन किया जाता है।यह  ज्वेलरी पहने में हल्की भी और किसी प्रकार की एलर्जी का भी खतरा नहीं होता है।।
 
9.यूक्रेनियन  ज्वेलरी - यूक्रेन एक पूर्वी यूरोप देश है। रशिया के बाद यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूक्रेन की ज्वेलरी चेक ग्लास सीड बीड्स बहुत फेमस है। भारत में भी इस ज्वेलरी का काफी चलन है। राजस्थान में यह ज्वेलरी पहनी जाती है। कलरफुल छोटे-छोटे बीट्स से डिजाइन बनाई जाती है। यह दिखने में काफी सुंदर होती है। यह ज्वेलरी कम से कम दो रंग में होती है। इस नवरात्रि कुछ अलग पहनना चाहते हैं तो यह ज्वेलरी जरूर ट्राई करें।

तो इस प्रकार से आप नवरात्रि में अलग-अलग प्रकार से 9 दिन तक अलग -अलग ज्वेलरी पहन सकते हैं। और अपने आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ सुंदर भी जरूर लगेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख