Hanuman Chalisa

5 ऑफिस लुक जो आपको बनाते हैं प्रेजेंटेबल

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
शादी पार्टियों में पहनने के लिए तो लड़कियों के पास कपड़ों की भरमार होती है, लेकिन बात जब ऑफिस की आती है तो हर एक लड़की को सोचना पड़ता है कि आज क्या पहने। उनके पास कुछ गिने-चुने कलेक्शन ही होते हैं। ऐसे में हर रोज़ डिफरेंट लुक कैरी करना बहुत मुश्किल काम होता है। अगर आप भी वर्किंग वीमेन हैं और आपको भी ऑफिस जाते वक्त ये सोचना पड़ता है कि आज क्या पहन कर ऑफिस जाए, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे जिसे आप ऑफिस के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
 
साड़ी है बेहद खास-
आज के समय में साड़ी का ट्रेंड दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मार्केट में एक से बढ़कर एक साड़ियां उपलब्ध है। आप ऑफिस के लिए सिल्क या कॉटन की साड़ी पहन सकती है यह आपको फॉर्मल के साथ एक डिफरेंट लुक देता है। ऑफिस पहन कर जाने वाली साड़ी के ब्लाउज को बोट नेक या शर्ट के स्टाइल में स्टीच में करा सकती हैं। 
 
शर्ट-पैंट और ब्लेजर- 
अगर आप रोज़-रोज़ एक ही तरह के कपड़े पहन कर थक चुकी हैं तो आप शर्ट-पैंट के साथ ब्लेजर को आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश के साथ एक फॉर्मल लुक देता है। यह लुक ऑफिस के इनवायरमेंट के हिसाब से काफी कूल लुक है। 
 
पेंसिल स्कर्ट विथ शर्ट- 
आपको भी रोजाना यह सोचना पड़ता है कि आज ऑफिस क्या पहन कर जाए तो आप 'पेंसिल स्कर्ट विथ शर्ट' लुक ट्राई कर सकती है। यह बहुत ही प्यारा लुक है जो हर किसी पर आसानी से जच जाता है। यह आपको फॉर्मल के साथ-साथ एक फैंसी लुक भी देता है।
 
जींस-टॉप विथ ब्लेजर-  
अगर आप कैज़ुअल के साथ फॉर्मल लुक पाना चाहती है तो आप जींस टॉप के साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। यह लुक भी हर किसी पर आसानी से जच जाता है। साथ ही आप इस लुक में बहुत कर्म्फटेबल फील करती है। आप इस लुक को भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
 
लॉन्ग कुर्ता विथ लेगिंग- 
यह लुक मोस्ट ऑफ़ द वीमेन की पहली पसंद होती है। साथ ही यह लुक जितना ही कर्म्फटेबल है, उतना ही क्लासी भी दिखता है। इस लुक को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ एक फैंसी लुक भी देता है।     
  
ALSO READ: बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता का योगदान

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

अगला लेख