गर्मी के मौसम का सदाबहार ट्रेंड है 'फ्लोरल प्रिंट'... आप भी आजमाएं

नम्रता जायसवाल
गर्मी के हॉट सीजन में फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड सदाबहार बना रहता है। अगर आपकी अलमारी में इस गर्मी के लिए एक भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस नहीं है, तो इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको फ्लोरल प्रिंट के कपड़े अपनी अलमारी में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। 
 
'फ्लोरल प्रिंट' के विभिन्न कपड़ों को कई तरह से मिक्स एंड मैच करके पहना जा सकता है। लेकिन उन्हें सही कपड़ों के साथ मैच करके पहनना बहुत जरूरी है। गर्मियों में हल्के रंग के फ्लोरल प्रिंट के कपड़े आंखों को ठंडक देने के अलावा आपको आकर्षक दिखाने में भी मदद करते हैं।
 
इन दिनों फ्लोरल प्रिंट केवल कपड़ों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि फ्लोरल प्रिंट के बैग, पर्स और शूज भी हॉट समर सीजन में ट्रेंड कर रहे हैं और बाजार में उपलब्ध है। आप चाहे तो फैशन स्टेटमेंट के तौर पर किसी भी पार्टी या अवसर के लिए फ्लोरल प्रिंट वाला डिजाइनर पर्स भी कैरी कर सकती है। इसके अलावा इन दिनों फ्लोरल शूज भी चलन में हैं।
 
अगर आप किसी अवसर के लिए फ्लोरल शूज पहन रही हो, तो उसके साथ अपने कपड़े, मेकअप और हेयरस्टाइल को बेहद सिंपल रखकर भी बहुत फैशनेबल दिख सकती हैं।
 
इस बार हॉट सीजन में फ्लोरल प्रिंट के कपड़े, पर्स, शूज के अलावा फ्लोरल ज्वेलरी भी ट्रेंड में बनी रहेगी। ये भी आपको बेहद आकर्षक दिखने में मदद करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में वैध है लॉटरी का खेल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

अगला लेख