Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : विश्व कप से बाहर हुआ पुर्तगाल, रोनाल्डो ने साधी चुप्पी

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (11:59 IST)
सोची (रूस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उरुग्वे के खिलाफ पुर्तगाल की 1-2 से हार के साथ विश्व कप से बाहर होने के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। एडिनसन कवानी के 2 गोल की बदौलत उरुग्वे ने शनिवार को फीफा विश्व कप के अंतिम 8 में जगह बनाई जिससे रीयाल मैड्रिड के स्टार रोनाल्डो को चौथी बार विश्व कप से खाली हाथ लौटना पड़ा।
 
 
अगले विश्व कप तक रोनाल्डो 37 बरस के हो जाएंगे और उन्होंने नहीं बताया कि उनकी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ाने की योजना है या नहीं? रोनाल्डो ने कहा कि अभी सही समय नहीं कि खिलाड़ियों और कोचों के भविष्य पर बात की जाए।
 
इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि कहा कि यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल आत्मविश्वास के साथ भविष्य में आगे बढ़ सकता है तथा हमारे पास बेहतरीन टीम है, युवा और काफी महत्वाकांक्षाएं हैं और यही कारण है कि मुझे लगता है कि टीम मजबूत बनी रहेगी।
 
रोनाल्डो ने मौजूदा विश्व कप में 4 गोल दागे, जो मौजूदा टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के हैरी केन के 5 गोल से 1 कम है। इस बीच पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने उम्मीद जताई कि रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय ढांचे का हिस्सा बने रहेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख