Hanuman Chalisa

क्रोएशिया कैबिनेट ने बैठक में भी पहनी टीम जर्सी

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (23:47 IST)
जागरेब। क्रोएशिया की विश्वकप फाइनल में पहुंचने की जीत का जश्न आम प्रशंसकों पर ही नहीं बल्कि वहां के नेताओं के सिर चढ़कर भी बोल रहा है जिन्होंने गुरुवार को अपनी मंत्रिमंडल की बैठक भी अपनी फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर की।

क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रूस में चल रहे 21वें फीफा विश्वकप फाइनल में पहली बार प्रवेश किया है। मैच के बाद से ही देशभर में जश्न का माहौल है।

देश के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच ने मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कहा कि मॉस्को में बुधवार को जो भी हुआ वे वैश्विक स्तर पर हमारे देश की लोकप्रियता के लिए सबसे बड़ा प्रचार है।
यह हमारे छोटे से देश के लिए बहुत बड़ी सफलता है। प्लेनकोविच ने भी मॉस्को में अपनी टीम का मैच देखा था। मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्री अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की लाल और सफेद रंग की जर्सी पहनकर पहुंचे और क्रोएशिया की विश्वकप में सेमीफाइनल जीत का जश्न मनाया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख