विश्वकप से पहले फीफा रैंकिंग में ब्राजील को पछाड़कर जर्मनी नंबर 1

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (09:02 IST)
रिस। गत चैंपियन जर्मनी की टीम जब रूस में विश्व कप फाइनल्स में खेलने उतरेगी तो उसे मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा, क्योंकि वह फीफा रैंकिंग में शीर्ष टीम के तौर पर खेलेगी। रूस जाने से पहले जर्मनी की टीम अच्छी फार्म में है, क्योंकि उनका करिश्माई गोलकीपर मैनुअल नुएर चोट के कारण लंबे समय के बाद वापसी कर चुका है जो 2014 में मिली जीत में अहम खिलाड़ी रहा था।


नेमार की फार्म में चल रही पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजीली टीम दूसरे स्थान पर है तो बहु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी बेल्जियम तीसरे नंबर पर काबिज है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल चौथे जबकि लियोनल मेस्सी की अर्जेंटीना पांचवें स्थान पर है।

ब्रिटिश सट्टेबाज भी सहमत होंगे कि शीर्ष दो टीमें जर्मनी और ब्राजील विश्व कप की प्रबल दावेदार होंगी जिसमें उन्हें पांच रुपए लगाने पर एक रुपए का फायदा होगा जबकि इनके बाद स्पेन, फ्रांस और अर्जेंटीना का नंबर आता है। विश्व कप मेजबान देश रूस लगातार सात मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाने से 70 वें स्थान पर खिसक गई। टीम 14 जून को सऊदी अरब के खिलाफ टूर्नामेंट में अभियान शुरू करेगी।

सात जून को जारी रैंकिंग इस प्रकार है : 1. जर्मनी 2. ब्राजील 3. बेल्जियम 4. पुर्तगाल 5. अर्जेंटीना 6. स्विट्जरलैंड 7. फ्रांस 8. पोलैंड (+2) 9. चिली 10. स्पेन (-2) 11. पेरू =12. डेनमार्क, इंग्लैंड (+1) 14. उरूग्वे (+3) 15. मेक्सिको 16. कोलंबिया 17. नीदरलैंड (+2) 18. वेल्स (+3) 19. इटली (+1) 20. क्रोएशिया (-2) 21. ट्यूनीशिया (-7) 22. आईसलैंड 23. कोस्टा रिका (+2) 24. स्वीडन (-1) 25. अमेरिका (-1) 27. सेनेगल (+1) 34. सर्बिया (+1) 36. ऑस्ट्रेलिया (+4) 37. ईरान (-1) 41. मोरक्को (+1) 45. मिस्र (+1) 48. नाइजीरिया (-1) 55. पनामा 57. दक्षिण कोरिया (+4) 61. जापान (-1) 67. सऊदी अरब (0) 70. रूस (-4)। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL Pllayoff Qualifier जैसा होगा हैदराबाद बनाम लखनऊ का मैच

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

अगला लेख