Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : डॉल्फिन ने की रूस की जीत की भविष्यवाणी

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (19:08 IST)
यारोस्लावल। रूस के शहर यारोस्लावल में डॉल्फिन ने गुरुवार को भविष्यवाणी की कि मेजबान टीम क्रोएशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच 3-1 से जीतेगी और विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
 
 
यारोस्लावल के डोल्फिनेरियम में मित्या और सोलनिश्को नाम की 2 डॉल्फिनों को पूल में दोनों देशों के झंडे वाले डिस्क लेकर वापस आना था और पहली बार में दोनों एक ही समय पर लौटीं जिससे 1-1 का ड्रॉ रहा। लेकिन अंतिम 2 थ्रो पर मित्या रूसी ध्वज वाली डिस्क लेकर पहले किनारे आई जिससे रूस के 3-1 से जीतने की भविष्यवाणी की जा रही है।
 
रूस का शनिवार को क्रोएशिया के साथ मुकाबला होना है। रूस की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में दिग्गज स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से लुढ़काकर अंतिम-8 में पहुंची है। रूस ने अपने ग्रुप में सऊदी अरब 5-0 से और मिस्र को 3-1 से हराया था। हालांकि उसे अपने अंतिम ग्रुप मैच में उरुग्वे से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख