Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : 48 सालों के बाद रूस ने लगातार 2 मैच जीतते हुए मिस्र को 3-1 से हराया

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (02:03 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। मेजबान रूस की टीम ने पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल 2018 के नाकआउट चरण की ओर मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए हैं। 48 सालों में रूस ने पहली मर्तबा विश्व कप में लगातार 2 मैच जीतते हुए मिस्र को 3-1 से हरा दिया। रूस ने ग्रुप 'ए' में पहला मैच सऊदी अरब के खिलाफ 5-0 से जीता था

 
रूस के सुपर स्टार स्ट्राइकर चेरीशेव ने इस मैच में गोल करके इस विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 3 कर ली है और वे अब पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के (3 गोल) की बराबरी पर आ गए हैं। 
 
रूस और मिस्र के मैच में पहला गोल आत्मघाती के रुप में आया। यह इस विश्व कप का पांचवां आत्मघाती गोल था। हाफ टाइम गोलरहित बीतने के बाद दूसरे हाफ में रूस के जोबनिन ने 47वें मिनट में गोल करने के लिए शॉट मारा, जिसे बचाने के प्रयास में मिस्र के कप्तान अहमद अपने ही गोल पोस्ट में गोल मार बैठे।
रूस के लिए डिज्यूबा और चेरीशेव ने 1-1 किए। इस तरह मेजबान टीम मिस्र को 3-1 से हराकर विश्व कप में इतिहास दर्ज करवाने में सफल रही। 1970 (तत्कालीन सोवियत संघ) के बाद रूस की टीम ने पहली बार लगातार दो मैच जीतने में कामयाबी पाई है।
 
मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह ने चोट से उबरने के बाद आज मैदान पर वापसी की और 73वें मिनट पर पेनल्टी पर गोल भी दागा लेकिन 28 साल बाद पहला विश्व कप खेल रहे मिस्र को लगातार दो हार के बाद अब वापसी का टिकट कटाना पड़ सकता है। 
 
उरूग्वे की टीम अगर कल सउदी अरब को हराती है या ड्रॉ खेलती है तो रूस अंतिम 16 में पहुंच जाएगा। ऐसे में मिस्र बाहर हो जाएगा, जिसे पहले मैच में उरूग्वे ने 1-0 से हराया था। 
 
19 जून को खेले गए अन्य मैचों के परिणाम 
ग्रुप 'एच' में सेनेगल ने पोलैंड को 2-1 से हराया
ग्रुप 'एच' में जापान ने कोलंबिया को 2-1 से शिकस्त दी 
 
20 जून को खेले जाने वाले मुकाबले
ग्रुप 'बी' में पुर्तगाल विरुद्ध मोरक्को शाम 5.30 बजे से 
ग्रुप 'ए' में उरुग्वे विरुद्ध सऊदी अरब रात 8.30 बजे से 
ग्रुप 'बी' में ईरान विरुद्ध स्पेन रात 11.30 बजे से 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख