Festival Posters

अमेरिका की चेतावनी, फोन और कम्प्यूटर हैक कर लेंगे रूसी

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (14:26 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने विश्व कप के लिए रूस की यात्रा करने वाले फुटबॉल प्रशंसकों को आगाह किया कि मास्को के साइबर जासूस उनके फोन और कम्प्यूटर हैक कर सकते हैं। 
 
नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस एंड सेक्यूरिटी सेंटर के निदेशक विलियम इवानिया ने कहा कि रूस में ऐसे लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है जो यह सोचते हों कि वे हैकिंग करने के लिये इतनी अहमियत नहीं रखते। 
 
इवानिया ने बयान में कहा, 'विश्व कप के लिए रूस की यात्रा कर रहे किसी भी व्यक्ति को साइबर जोखिम के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए।'
 
उन्होंने कहा, 'अगर आप मोबाइल फोन, लैपटाप, पीडीए या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ लेने की योजना बना रहे हो तो कोई गलती मत करना, आपके इन उपकरणों का कोई भी डाटा रूसी सरकार या साइबर अपराधियों द्वारा हैक किया जा सकता है।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख