Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के प्रशंसकों की सुरक्षा को लेकर सांसद चिंतित

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (17:47 IST)
लंदन। इंग्लैंड के सांसदों ने रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के दौरान देश के प्रशंसकों खासकर अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय (बीएएमई) की सुरक्षा पर शुक्रवार को चिंता जताई है।
 
संसदीय समिति ने कहा कि सांसदों को विशेष रूप से बीएएमई और एलजीबीटी फुटबॉल प्रशंसकों की सुरक्षा की चिंता है। उन पर पहले से ही ऐसे देश (रूस) में हमले और उत्पीड़न के अतिरिक्त जोखिम का खतरा है। उनकी सरकार ने ऐसी समस्या से निपटने के लिए कुछ खास नहीं किया है।
 
प्रशंसकों को विशेष रूप से वोल्गोग्राद में सतर्क होने के लिए चेताया गया है, जहां इंग्लैंड की टीम 18 जून को ट्यूनीशिया के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेलेगी। विश्व कप मैचों को देखने के लिए इंग्लैंड के लगभग 10,000 प्रशंसकों के रूस जाने की संभावना है।
 
रूस और इंग्लैंड के प्रशंसकों के बीच इससे पहले फ्रांस के मार्सिले में यूरोपीय चैंपियनशिप 2016 के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख