Hanuman Chalisa

इस फुटबॉल विश्वकप में क्रिकेट के DRS जैसा नियम होगा

Webdunia
मंगलवार, 12 जून 2018 (15:39 IST)
बहुत पहले क्रिकेट में अंपायर का निर्णय आखिरी हुआ करता था। खिलाड़ी का प्रदर्शन अंपायर की उंगली पर निर्भर करता था। कई बार गलत फैसलों के कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ता था। आईसीसी ने एक बार मन बनाने की ठानी कि क्यों न अंपायर के फैसले को खिलाड़ी एक बार ही सही चेक करा सके।  भारत श्रीलंका की एक टेस्ट सीरीज से डिसीजन रिव्यू सिस्टम का प्रयोग हुआ और धीरे धीरे कर के यह सभी फॉर्मेट में लागू हो गया। 
अब ऐसा ही कुछ फुटबॉल में भी हो सकता है। डीआरएस की ही तरह आने वाले फीफा विश्वकप में आप वीएमआर देख सकेंगे। इसका मतलब है वीडियो असिस्टेंट रेफरी। फुटबॉल फैंस इसके बारे में जरूर जानना चाहेेंगे क्योंकि यह प्रयोग फुटबॉल विश्वकप में पहली बार हो रहा है। 
 
डीआरएस की तरह ही वीएमआर की भी प्रयोग के दौरान काफी आलोचना हुई थी। यदि किसी खिलाड़ी को ऑन फील्ड रेफरी के फैसले से शिकायत है तो वह फैसला  वीडियो असिस्टेंट रेफरी को रिफर कर सकता है।  इसमें गलत दिया गया फ़ाउल ,खिलाडी को रेड कार्ड दिखाना, खिलाड़ी के ऑफ-साइड होने या न होने, और येलो कार्ड तक सभी चीज़ों की जानकारी ऑन-फील्ड रेफरी ऊपर बैठे अनुभवी रेफरी से ले सकेगा। अब देखते हैं यह फीफा विश्व कप को कितना रोमांचक बनाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख