FIFA WC 2018 : कोलंबिया ने पोलैंड को 3-0 से हराकर 'नाकआउट' में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (01:43 IST)
कजान। कोलं‍बिया ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन करते हुए आज फीफा फुटबॉल के ग्रुप 'एच' में पोलैंड को 3-0 से हराकर नाकआउट में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को कायम रखा है। इस हार के साथ ही पोलैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। इस ग्रुप से कौनसी 2 टीमें अंतिम 16 में पहुंचेंगी इसका फैसला 28 जून को होगा।

 
इस ग्रुप में कोलंबिया को 28 जून को अपना अंतिम मैच सेनेगल से खेलना है जबकि जापान की टीम पोलैंड से मुकाबला करेगी। आज जापान और सेनेगल का का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। फिलहाल जापान के 4, सेनेगल के 4 और कोलंबिया के 3 अंक हैं। 
 
आज रात कोलंबिया ने खेल के 40वें मिनट में 1-0 की बढ़त प्राप्त कर ली थी। जेम्स रोड्रिगेज के पास पर येरी मीना ने 'हैटर' से गोल करने में सफलता पाई। कोलंबिया को मैच में उस वक्त करारा झटका लगा जब 32वें मिनट पर अबेल अग्नीवाल चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। 
 
कोलंबिया ने खेल के 70वें और 78वें मिनट में दो और गोल करके स्कोर 3-0 करते हुए यह मैच जीत लिया। हैरत की बात तो यह थी कि 40 से लेकर 70 मिनट तक पोलैंड लगातार आक्रमण करता रहा लेकिन उसे गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। 
विश्व कप में 1994 के बाद से कोलंबिया की टीम कभी भी अपने दो शुरुआती मैच नहीं हारी और उसने यह विजयी क्रम 2018 में भी कायम रखा। 
 
24 जून को खेले गए अन्य मैचों के परिणाम
ग्रुप 'जी' में इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से हराया
ग्रुप 'एच' में जापान और सेनेगल 2-2 से बराबर 
 
25 जून को खेले जाने वाले मैचों का लाइन-अप 
ग्रुप 'ए' में उरुग्वे का मुकाबला रूस से शाम 7.30 बजे से 
ग्रुप ए' में सऊदी अरब का मुकाबला मिस्र से शाम 7.30 बजे से 
ग्रुप 'बी' में पुर्तगाल का मुकाबला ईरान से रात 11.30 बजे से 
ग्रुप 'बी' में स्पेन का मुकाबला मोरक्को से रात 11.30 बजे से
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं IPL में बैन, MI की रोहित को मिल सकती है कप्तानी

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

अगला लेख