विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड की पनामा पर 6-1 से सबसे बड़ी जीत, कप्तान हैरी केन की हैट्रिक

Webdunia
रविवार, 24 जून 2018 (20:08 IST)
नोवगोरोद। फीफा विश्व कप फुटबॉल में खिताब की दावेदारों में से एक इंग्लैंड ने आज ग्रुप 'जी' के मैच में पनामा को 6-1 से रौंद डाला। इस मैच में कप्तान हैरी केन ने हैट्रिक लगाई। इस तरह वे इस फुटबॉल महाकुंभ में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी।

 
इंग्लैंड ने अपने तूफानी खेल से इस मैच को पूरी तरह एक तरफा बनाकर रख दिया था। 32 साल बाद विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले हैरी केन इंग्लैड के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इस विश्व कप में यह पहला मैच था जिसमें कुल 7 गोल दागे गए, जिसमें हैरी केन की हैट्रिक शामिल है।विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पूर्व 1966 में उसने जर्मनी के विरुद्ध चार गोल करने में सफलता पाई थी। 
 
इंग्लैंड ने खेल के आठवें मिनट पर ही स्टोंस के हैडर से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। 20वें मिनट पेनल्टी के जरिए इंग्लैंड की यह बढ़त 2-0 हो गई। इंग्लैंड के लिंगार्ड को पेनल्टी एरिया में पनामा के इस्कोबार ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया, जिस पर रेफरी ने इंग्लैंड को पेनल्टी दे दी। हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 
36वें मिनट पर इंग्लैंड के लिंगार्ड ने 19 मीटर दूर से शॉट लेकर पनामा पर गोल दाग दिया। इस तरह इंग्लैंड की बढ़त 3-0 पर पहुंच गई, जिसे 40वें मिनट पर स्टोंस ने हेडर से गोल करके इसे 4-0 कर दिया। चार गोल से पिछड़ने के बाद पनामा के खिलाड़ी रफ खेलने पर उतर आए। 
 
पनामा के गोडोए ने 43वें मिनट पर हैरी केन को गोल एरिया में बाधा पहुंचाई, जिससे रैफरी ने मैच की दूसरी पेनल्टी इंग्लैंड के पक्ष में दे दी। हैरी केन ने इस पर गोल करके हाफ टाइम के पहले इंग्लैंड की बढ़त को 5-0 
पर पहुंचा दिया। 
 
इस विश्व कप में यह पहला प्रसंग था, जब कोई टीम ने 45 मिनट के भीतर पांच गोल दागे हों। वैसे 64 साल पहले स्विट्जरलैंड ने पहली बार हाफटाइम तक 5 गोल किए थे लेकिन उसके बाद कभी भी कोई टीम इतने गोल नहीं दाग सकी थी। 
 
हाफ टाइम के बाद भी इंग्लैंड के तूफानी हमले जारी रहे। 63वें मिनट पर हैरी केन ने मैच का अपना तीसरा गोल करके इस विश्व कप में दूसरी हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाया। इंग्लैंड इस मैच में 6-0 से आगे था। 
 
पनामा के लिए एकमात्र सांत्वना का गोल खेल के 78वें मिनट पर बलोए ने किया। इस तरह यह मैच इंग्लैंड ने  
6-1 के स्कोर पर जीतकर विश्व कप में तहलका मचा दिया। इंग्लैंड ने इस सनसनीखेज जीत से दूसरी टीमों को एक तरह से चेतावनी दे दी है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी

मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को... निजी वीडियो चलाने पर स्टारस्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा

मुझे किसी के अनुमोदन या आश्वासन की जरूरत नहीं है: कोहली

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

अगला लेख