Year 2020 Google Search : कोरोनावायरस नहीं बल्कि IPL को लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (21:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीयों के क्रिकेट के प्रति प्रेम की बुधवार को गूगल द्वारा घोषित ईयर इन सर्च 2020 में भी पुष्टि हुई जिसके मुताबिक कोरोनावायरस को पीछे छोड़ वर्ष के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लोगों ने ज्यादा खोजा। गूगल सर्च पर पिछले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खोजी गई चीजों में शीर्ष पर था।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के प्रस्तावित समाचार कानून के चलते Google, Facebook पर लग सकता है बड़ा जुर्माना
सर्च इंजन गूगल पर कुल मिलाकर शीर्ष खोजों में खेल और समाचार संबंधी श्रेणी में सबसे ज्यादा आईपीएल को खोजा गया। इसके बाद कोरोनावायरस का नंबर था। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बिहार चुनाव नतीजे और दिल्ली चुनाव के नतीजे भी शीर्ष खोजों में थे। 
 
कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीचे खेले गए आईपीएल के 13वें संस्करण की दर्शक संख्या में पिछले संस्करण के मुकाबले रिकॉर्ड 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। सूची के मुताबिक भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा खोजे गए शीर्ष 10 समाचारों में निर्भया मामला, लॉकडाउन, भारत-चीन झड़प और राम मंदिर ने भी जगह बनाई।
ALSO READ: भारतीय अमेरिकी न्यायाधीश को सौंपा Google के खिलाफ मुकदमा
खेल से जुड़ीं खबरों में यूईएफए चैंपियन लीग, इंग्लिश प्रीमियर लीग, फ्रेंच ओपन और ला लीगा सबसे ज्यादा खोजे गए। सबसे ज्यादा खोजी गईं शख्सियतों की सूची में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन, पत्रकार अर्नब गोस्वामी और गायिका कनिका कपूर शामिल हैं। इस सूची में 4थे और 5वें स्थान पर क्रमश: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। सूची में अभिनेत्री कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है।
 
सबसे ज्यादा खोजी गई फिल्म रही 'दिल बेचारा' जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था। टीवी/वेब सीरीज की श्रेणी में पहला स्थान नेटफ्लिक्स पर स्पेनिश ड्रामा मनी हाईस्ट को मिला। 'दिल बेचारा' के बाद तमिल फिल्म 'सूराराइ पोट्टारू' रही। उसके बाद अजय देवगन की 'तानाजी', विद्या बालन अभिनीत 'शकुंतला देवी' और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'गुंजन सक्सेना' शीर्ष 5 में शामिल रहीं।
 
टीवी/वेब सीरीज की श्रेणी में मनी हाईस्ट के बाद स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, रियलिटी शो बिग बॉस 14, मिर्जापुर 2 और पाताल लोक को खोजा गया। इसके अलावा लोगों के कैसे करें वर्ग में लोगों ने यह भी पूछा- पनीर कैसे बनाएं, प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं, डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें और घर पर सैनिटाइजर कैसे बनाएं।
 
इसके अलावा गूगल पर भारतीयों ने यह भी जानना चाहा कि कोरोनावायरस क्या है? इसके अलावा बिनोद क्या है?, कोविड-19 क्या है?, प्लाज्मा थैरेपी क्या है? और सीएए क्या है? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

MP: रिश्तेदार का अपहरण कर राजस्थान ले गए, जबरन मूत्र पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, प्राथमिकी दर्ज

असम में चक्रवात रेमल से हुई भारी बारिश, 2 लोगों की मौत व 17 घायल

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिग से पहले PM मोदी यहां लगाएंगे 24 घंटे का ध्यान

अगला लेख