Hanuman Chalisa

दद्दू का दरबार : इंदौर का सराफा बाजार

एमके सांघी
प्रश्न : दद्दूजी, खबर है कि इंदौर का प्रसिद्ध ज्वेलरी बाजार 'सराफा' अपने से दूर होते ग्राहकों को लुभाने के लिए 60 लाख के इनाम देने जा रहा है। क्या यह कोशिश सफल रहेगी? आपका क्या कहना है?

 
उत्तर : देखिए, इंदौर का सराफा बाजार दो चीजों के लिए प्रसिद्ध है- एक तो चाट, मिठाई व नए-पुराने जमाने के सभी खानपान और दूसरे गोल्ड ज्वेलरी। आज भी किसी इंदौरी के घर बाहरी प्रदेश से कोई मेहमान आकर ठहरता है, तो शहर की महंगी होटल्स के अलावा एक शाम सराफे में भरपेट दावत उड़ाने के लिए सुरक्षित रहती है। बड़े कॉर्पोरेट्स भी अपने विदेशी मेहमानों को ले जाकर सराफे से लजीज व्यंजनों का भोग अवश्य लगवाते हैं।

 
मगर गत कुछ वर्षों से सराफा के ज्वेलरी बाजार में मंदी का रुख है। इसके पीछे पार्किंग की समस्या के साथ विश्वसनीयता में कमी भी है। 60 लाख के इनामों की घोषणा एक अच्छा तात्कालिक कदम हो सकता है, पर दूरगामी अच्छे परिणामों के लिए दद्दू का फॉर्मूला अपनाया जाए तो फायदा अवश्य होगा।
 
आजकल कमीशन का जमाना है। अब जब यह तय है कि इंदौरी अपने मेहमानों को सराफे के चाट-पकवान की दावत के लिए लाते ही हैं, तो सराफा के ज्वेलरी व्यवसायियों को चाहिए कि वे घोषणा करे कि जो भी इंदौरी अपने मेहमान को ज्वेलरी शोरूम लाकर खरादी के लिए प्रेरित करेगा, उसके खानपान के सारे बिलों का भुगतान दुकान से होगा।

 
नतीजतन, एक और महंगाई के जमाने में इंदौरी मेजबान की जेब का भार कम होगा, वहीं चाट दुकानों की सारी भीड़ ज्वेलरी शोरूम में उमड़ पड़ेगी। देखना जो मेजबान अपने मेहमान को सराफा नहीं लाते हैं, वे भी लाने लगेंगे!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'गवर्नर' के जरिए युवाओं को संदेश: मनोज बाजपेयी बोले- सपने देखिए, नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाइए

रिलीज से पहले 'मैं वापस आऊंगा' का अनोखा प्रमोशन, अटारी बॉर्डर पर BSF जवानों के लिए गाएंगे ए.आर. रहमान

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक, जानिए सुनील दत्त की संघर्ष भरी कहानी

'पेड्डी' बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला सेलेब्स का साथ, ऋचा चड्ढा बोलीं- डायनासोर मिट गए पर 'कॉकरोच' जिंदा हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख