Hanuman Chalisa

गजब का टीवी, अब सुनेगा आपकी बात...

Webdunia
अग्रणी टीवी निर्माता कंपनी एलजी एक ऐसी स्मार्ट टीवी लेकर आ रहा है जो आपकी बातें सुन भी सकेगा और उस पर प्रतिक्रिया भी कर सकेगी। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होने वाले टेक समारोह सीईएस 2018 में एलजी अपनी इस फ्यूचर टीवी को पेश करेगी। 
 
अब तक आपने कई तरह के टीवी सेट देखे होंगे। बाजार में भी स्मार्ट टीवी से लेकर थ्रीडी टीवी और फ्लेट से लेकर कर्व टीवी तक सबकुछ मौजूद है। फिर भी लोगों की हमेशा से ख्वाहिश रही है कि टीवी उनकी बातें सुनकर प्रतिक्रया दे। अब यह ख्वाहिश भी पूरी होने जा रही है। 
 
दिग्गज दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने कहा है कि वह इस टेक समारोह में थिनक्यू सीरीज की ओलेड एवं सुपर यूएचडी टीवी पेश करेगी। एलजी की इस नई सीरीज की टीवी उपयोग करने वाले की बात समझने और उस पर प्रतिक्रिया करने के लिए गूगल असिस्टेंस की मदद से अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगा। 
 
इस तकनीक के जरिए केवल टीवी को ही नहीं, बल्कि रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, एयर कंडीशनर, स्मार्ट लाइट व स्मार्ट स्पीकर जैसे हर उस गैजेट को नियंत्रित किया जा सकेगा जो वाईफाई या ब्लूटूथ के जरिए इस टीवी से कनेक्ट होंगे। 
 
इस शानदार टीवी में आप कोई भी जानकारी, तस्वीर या वीडियो केवल बोल कर सर्च कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर आप इसे निर्देश दे सकते हैं कि 'मुझे शाहरुख़ खान की फिल्में दिखाओ।' या 'मेरी गोवा ट्रिप की तस्वीरें दिखाओ।' इतना ही नहीं, आप जो फिल्म देख रहे हैं उसके कलाकारों की जानकारी भी महज एक आवाज पर आपके सामने होगी। 
 
गूगल असिस्टेंस की सुविधा के अलावा कंपनी का कहना है कि इस टीवी में नए अल्फा 9 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे टीवी की पिक्चर क्वालिटी भी पहले से कहीं बेहतर हो जाएगी। 
 
एलजी की इस सुपर स्मार्ट टीवी के बाजार में आने से लोगों के टीवी देखने व इस्तेमाल करने का अनुभव पूरी तरह से बदल जाएगा। इस बेमिसाल टेक्नोलॉजी के फायदे तो कई हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि दूर सोफे पर पड़े रिमोट को उठाने के लिए दोस्तों के बीच होने वाली तकरार जरूर समाप्त हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख