Biodata Maker

लांच हुआ सस्ता स्मार्ट फोन Moto C Plus, जानिए फीचर्स

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2017 (21:59 IST)
हैंडसेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मोटोरोला भारत में सस्ते स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। कंपनी की निगाह 6,000 से 10,000 रुपए  मूल्य के हैंडसेट बाजार पर है। कंपनी ने इसी उद्देश्य से मोटो सी प्लस पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपए है।

फोन की सबसे बड़ी खूबी है कि पावरफुल बैटरी है जो 4,000 एमएएच की है।  फोन की कीमत 6,999 रुपए है। हाल ही में कंपनी ने इतने ही पावर की बैटरी के साथ Moto C लांच किया है। Moto C Plus की बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट पर 20 जून से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन प्लास्टिक बॉडी वाला है और इसका बैक चेंज किया जा सकता है जिस पर बेहतर ग्रिप के लिए माइक्रो टेक्सचर दिया गया है।
 
फोन में क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्‍ज है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें Android Nougat दिया गया है। 
 
फोन का कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है  जबकि सेल्फी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसमें फ्लैश भी है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है यानी इसे जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।  
 
ये मिलेंगे ऑफर्स : फोन में 4G VoLTE सहित ड्‍यूल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। Moto C Plus के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदने पर जियो प्राइम की सब्सक्रिप्शन मिलेगी और कस्टमर्स को 30 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत, क्‍यों हुआ ये खून-खराबा?

दिल्ली से मध्यप्रदेश तक गर्मी का असर, IMD का इन राज्यों में लू अलर्ट

अगला लेख