khatu shyam baba

सैमसंग ने लांच किए शानदार टीवी

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (17:28 IST)
नई दिल्ली। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में स्मार्ट टीवी के 44 नए मॉडल पेश किए जिनकी कीमत 24 लाख रुपए तक है। अपनी बाजार भागीदारी मजबूत बनाने की कोशिश कर रही कंपनी ने पहली बार एक साथ इतने ही मॉडल पेश किए हैं।
टीवी बाजार में सैमसंग 31 प्रतिशत भागीदारी के साथ अग्रणी स्थिति में है। वह इस साल 35 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है। सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स) राजीव भूटानी कहा कि हम प्रीमियम टीवी खंड में पूरी तरह अग्रणी भूमिका का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
 
हम बाजार से बेहतर दर से वृद्धि करते हुए इस कैलेंडर वर्ष के आखिर तक कुल टीवी खंड में 35 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। प्रीमियम श्रेणी में कंपनी की बाजार भागीदारी 46 प्रतिशत है और आज की पेशकश के साथ वह इसे बढाकर 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने एसयूएचडी रेंज में 49 से 88 इंच के नए टीवी पेश किए जिनकी कीमत 1.79 लाख से लेकर 23.99 लाख रुपए तक है।
 
कंपनी ने सात टीवी जाय बीट रेंज में पेश किए हैं जिनका आकार 32 से 49 इंच का है और इनकी कीमत 27500 से 69500 रुपए है। कंपनी के बाकी उत्पाद स्मार्ट टीवी रेंज में हैं जिनकी स्क्रीन का आकार 32 से 88 इंच के बीच है। इनकी कीमत 34500 से 7.04 लाख रुपए के बीच है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई तेल रिफाइनरी, 300 अरब डॉलर की परियोजना में रिलायंस का बड़ा निवेश

ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग का 12वां दिन: 140 अमेरिकी सैनिक घायल, ट्रंप की बड़ी चेतावनी; 9 देशों में तेल संकट

Flight Fare Rises : हवाई सफर पर महंगाई की मार, Air India और Air India Express ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, जानिए कबसे होगा लागू

LPG की किल्लत, 524 Gas Cylinders से भरा ट्रक ले भागे चोर

Iran US War : अमेरिका की खुली चेतावनी, ईरान पर आज होगा सबसे भीषण हमला, बॉम्बर्स भरेंगे उड़ान

अगला लेख