Biodata Maker

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को पहले दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

WD Feature Desk
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (10:50 IST)
modak bhog
 
Highlights  
 
चावल के आटे के मोदक कैसे बनाएं।
घर पर शाही मोदक बनाने की सरल विधि।
श्री गणेश के प्रिय मोदक बनाने की रेसिपी जानें।

ALSO READ: Ganesh Utsav Bhog: गणेश उत्सव के पहले दिन बप्पा को लगाएं इस खास मोदक का भोग, नोट करें रेसिपी
 
Ganeshotsav Bhog 2024: गणेशोत्सव के दिन आ गए हैं और इन दिनों 'गणपति बप्पा मोरिया' की आवाज सुनकर मन प्रसन्न हो जाता है। गणेश उत्सव के दिनों में श्री गणेश की जय-जयकार करते हुए उन्हें कई तरह के भोग या प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

ALSO READ: coconut modak recipe : श्री गणेशोत्सव के मौके पर बनाएं ये खास मोदक, अभी नोट करें
 
तो आइए यहां जानते हैं श्री गणेश के प्रिय मोदक की एक खास रेसिपी के बारे में :
 
शाही राइस मोदक
 
Rice Modak बनाने की सामग्री में 1 कप चावल का आटा, 1 कप बारीक किया हुआ गुड़, 1 कप खोपरे का बूरा, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, चुटकी भर नमक, आवश्यकतानुसार घी।
 
विधि : सबसे पहले एक कढ़ाई में गुड़ पिघला लें तथा उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। फिर उसमें खोपरे का बूरा मिला कर हल्के से भून लें। अब इस मिश्रण में मेवे की कतरन डालें, मिलाएं और आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
तत्पश्चात चावल के आटे को पानी की सहायता से नरम गूंथ कर थोड़ी देर ढंक कर रख दें। अब आटे की छोटी-सी लोई हाथ में लेकर फैलाएं, ऊपर से एक छोटा चम्मच मिश्रण रखकर मोदक का आकार देते हुए सभी मोदक तैयार कर लें। फिर एक कढ़ाई में घी गरम करके तैयार सभी मोदक धीमी आंच पर तल लें। इस शाही राइस मोदक से भगवान श्री गणेश को भोग लगाएं और उनसे वरदान पाएं।

ALSO READ: संपूर्णता का प्रतीक है गणेश जी को लगने वाला उनका प्रिय भोग मोदक, इस बार प्रसाद रूप में जरूर चढ़ाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

सभी देखें

धर्म संसार

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 नवंबर, 2025)

Birthday 20 November | 20 नवंबर 2025 : आपका जन्मदिन

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, जानें उनके 6 खास कार्य

अगला लेख