Hanuman Chalisa

DIY kite : मकर संक्रांति पर कैसे बनाएं पतंग?

Webdunia
ईशु शर्मा 
मकर संक्रांति के त्योहार पर लड्डू खाने के साथ पतंग उड़ाने का भी एक अलग ही मज़ा है। हम पतंग उड़ाने के अलावा पतंग के साथ कई तरह के खेल खेलते हैं जैसे सबसे सुन्दर पतंगों की प्रतियोगिता करना। बाजार में कई रंग बिरंगी और हमारे फेवरेट कार्टून किरदार की पतंगे मौजूद होती हैं पर प्रतियोगिता का मज़ा तब आता है जब ये पतंग आपने खुद अपने हाथों से बनाई हो। जी सही सुना आपने, पतंग बनाना पतंग उड़ाने से भी ज़्यादा आसान और मज़ेदार है। इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी के साथ एक से ज़्यादा कार्टून किरदार को शामिल कर सकते हैं और साथ ही आप अपनी पतंग को कोई यूनिक नाम भी दे सकते है जैसे भीम एडवांस रॉकेट, अलादीन की कालीन या डोरेमोन का गैजेट। तो चलिए तैयार हो जाइए अपने कलर्स, पेपर्स और ढेर सारी क्रिएटिविटी के साथ हम बनाने जा रहे हैं अपनी यूनिक पतंग.... 
 
1. पहला मिशन: पतंग का ढांचा 
अपने पहले मिशन को पूरा करने के लिए हम सबसे पहले पतंग का ढांचा तैयार करेंगे। इसके लिए हमें कुछ झाड़ू की सीखें या पतली लकड़ी की छड़ी की ज़रूरत होगी। इस मिशन का चैलेंज है कि हॉरिजॉन्टल रखी जाने वाली सिखें वर्टीकल रखी जाने वाली सिखों से लम्बी होनी चाहिए। अब हम हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल डंडियों को टी शेप में धागे से बांध लेंगे और हमारी फ्रेम तैयार है। 
 
2. दूसरा मिशन: पेपर की क्रिएटिविटी
फ्रेम बनाने के बाद अब हमारे पास दूसरे मिशन का चैलेंज ये है कि हमें पेपर को क्रिएटिव बनाना होगा। आप कोई भी अपने पसंद के रंग का पेपर ले सकते हैं या उसमे कोई अपना फेवरे ट कार्टून किरदार ड्रॉ कर सकते हैं पर ध्यान रहे कि पेपर का साइज फ्रेम के बराबर हो और साथ ही कागज़ में कहीं छेद न हो। कागज़ को फ्रेम से बांधने के लिए हम किनारे पर 2 छेद करेंगे। 
 
3. तीसरा मिशन: पेपर और फ्रेम की दोस्ती 
चलिए अब पेपर और फ्रेम की दोस्ती करवाते हैं। पेपर को फ्रेम से चिपकाने के लिए आप ग्लू में छोटे-छोटे कागज़ को मिला लें फिर इस मिश्रण से पेपर को फ्रेम से चिपकाएं। इससे पेपर और फ्रेम की दोस्ती मज़बूत होगी मतलब इससे पेपर फ्रेम पर अच्छे से चिपक जाएगा। 
4. चौथा मिशन: धागे की एंट्री 
चलिए इस मिशन में धागे की एंट्री हुई है। याद है जब हमने पेपर के किनारे 2 छेद किए थे, जी हां वो धागे के लिए ही थे। धागे को मज़बूत बनाने के लिए उसे डबल कर लें और पतंग में किए गए छेद में बांध दें। 



वाह! हमारी पतंग तैयार हो गई और हमारे मिशन भी पूरे हो गए। तो जाइए और अपने दोस्तों को अपनी रंगबिरंगी सुंदर सजीली पतंग दिखाइए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख