Hanuman Chalisa

मुलायम सिंह का राजनीतिक सफर

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (11:08 IST)
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्‍मदिन हैं। 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में उनका जन्‍म हुआ था। वे 82 वर्ष के हो गए हैं। लेकिन राजनीति में उनका दबदबा आज भी कायम है। राजनीति में उनका सफर काफी लंबा रहा हैं। 1967 में पहली बार विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। हालांकि 15 वर्ष की आयु में उन्‍होंने पहलवान बनने का सपना देखा था। बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। उनके इस खास दिवस पर जानते हैं उनके बारे में रोचक तथ्‍य -

- मुलायम सिंह यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव से ही की। इसके बाद आगरा यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई। और पढ़ाई के दौरान उनका लक्ष्य बदल गया। पहले वह पहलवान का सपना देख रहे थे। लेकिन अपनी पढ़ाई के दौरान उन्‍होंने भारतीय समाजवादी राम मनोहर लोहिया के बारे में जाना, उनके राजनीतिक सफर के बारे में पढ़ा और राजनीति में जाने का मन बना लिया। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे एक प्रमुख राज के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं। 

- सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव हैं। 4 अक्टूबर 1992 में उन्‍होंने सपा की स्‍थापना की।

- पहली बार 1967 में यूपी विधानसभा में विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए थे।

- मुलायम सिंह यादव ने भी इमरजेंसी के दौरान जेल की हवा खाई।  1975 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लंबे वक्‍त तक उन्‍हें जेल में रखा गया था।

- सपा पार्टी से पूर्व वह 1977 में यूपी के पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे।

- एच डी देवगौड़ा की सरकार में देश के रक्षा मंत्री रहे। 1 जून 1996 से लेकर 19 मार्च 1998 तक रक्षा मंत्री का पद संभाला था ।

- मुलायम सिंह यादव 3 कार्यकाल तक यूपी के मुख्‍यमंत्री रहे। हालांकि विवादों में तब गिर गए जब उन्‍होंने बलात्‍कार पर विवादित बयान दिया था। मुलायम सिंह ने कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है।

-1982 से 1985 तक विधान परिषद के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहें।

- मुलायम सिंह यादव 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और साल 2003 से 2007 तक तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख