Hanuman Chalisa

होंठ भी बयां करते हैं पर्सनालिटी जानें आपके होंठ क्या कहते हैं

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (14:12 IST)
आज के वक्त में पर्सनालिटी यानी व्यक्तित्व बहुत मायने रखता है। आपके हाव-भाव, आपका 10 लोगों के बीच में बैठने का तरीका, आप कैसे खाते हैं इत्यादि। यह चीजें व्यक्ति को मजबूत बनाती है साथ ही आत्मविश्वास भी मायने रखता है। तो कई लोग आपके चेहरे के हाव- भाव से आपका चेहरा पढ़ लेते हैं। ऐसे ही आपके होंठ भी आपकी पर्सनालिटी को बयां करते हैं। आपको सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं होंठ -
 
1.मोटे होंठ - जिन लोगों के होंठ मोटे होते हैं वह पशु प्रेमी होते है। जानवरों का खास ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं सड़़क पर घूमते छोटे-छोटे जानवरों से भी बहुत लगाव रखते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, दूसरों के बारें में पहले सोचते हैं।जिनके होंठ मोटे होते हैं उनमें अच्छे मात-पिता होने के गुण अधिक होते हैं।

2.ऊपरी होंठ पतला और निचला होंठ मोटा - जिनके होंठ इस तरह के होते हैं, वह अलग ही प्रवृत्ति के होते हैं। वह जीवन को बहुत अलग तरह से जीते हैं। हमेशा जिज्ञासु से भरपूर रहते हैं, नए काम के लिए उत्सुक रहते हैं, मिलनसार होते हैं। रोमांचक काम करते हैं।

3.मध्यम होंठ - इस प्रकार के लोग संयमी होते हैं, आसानी से समस्याओं को सुलझाने का साहस रखते हैं, किसी भी तरह के काम करने में सक्षम होते हैं। दूसरों के साथ अक्सर सम्मान से पेश आते हैं। सभी समस्याओं को शांति से संभालते हैं। मिलनसार होने के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं।

4. ऊपरी होंठ मोटा होना - जिनके होंठ कुछ इस प्रकार से होते हैं वह कलाकार और रचनात्मक होते हैं। कला में उनकी अधिक रुचि होती है। दूसरों को भलीभांति परखने में सक्षम होते हैं। कैसे अपने आसपास के लोगों के संपर्क में बने रहना है और किस तरह से सबकों जोड़कर रखना है। अपने आपको व्यक्त करने की बहुत अच्छी कला होती है। साथ ही किसी भी व्यक्ति से एक बार मिलने के बाद उसका चेहरा याद रखने में सक्षम होते हैं।

5. पतले होंठ - इस प्रकार के होंठ वाले व्यक्ति खुद से अधिक प्रेम करते हैं। वह कभी अकेलापन महसूस नहीं करते हैं। अपने कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होते हैं। पतले होंठ वालों की खासियत होती है कि उन्हें किसी कपंनी में रहना पसंद नहीं है। भीड़ होने पर सहज और सुरक्षित महसूस करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख