Hanuman Chalisa

Happy Birthday Facebook : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक 2004 को आज ही हुई थी लॉन्च, पढ़े रोचक तथ्‍य

Webdunia
साल 2004 में, हार्वर्ड कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप ने हार्वर्ड में एक ऑनलाइन कम्युनिटी बनाकर जोड़ने के उद्देश्य से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जनरेट किया। और कुछ सालों में ही दुनिया का विशाल प्‍लेटफॉर्म बन गया। 4 फरवरी 2004 को फेसबुक की शुरुआत हुई थी। फेसबुक को 18 साल हो चुके हैं। आइए जानते हैं फेसबुक से जुड़े 25 रोचक तथ्‍य के बारे में -

- मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर पर हर साल एक डॉलर मिलता है।  

- फेसबुक यूजर्स हिंदी और इंग्लिश के अलावा 70 भाषा में उसे ट्रांसलेट किया जा सकता है।

- फेसबुक का रंग नीला रखने के पीछे एक बड़ा कारण है।  दरअसल, फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का कलर ब्लाइंड होना है। वे हरे और लाल रंग में अंतर नहीं कर पाते हैं।  

- फेसबुक यूजर्स को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है। लेकिन आप मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं।

 - फेसबुक लॉगइन करके आप इंटरनेट पर कोई भी कार्य करते हैं तो वह आपकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

- फेसबुक में लाइक बटन का नाम पहले ऑसम किया जा रहा था लेकिन बाद में इसे लाइक ही किया गया।  

- फेसबुक का सर्वर डाउन होता है तो कंपनी को  25 हजार डॉलर के करीब नुकसान होता है।  

- फेसबुक हर महीने 3 करोड़ डॉलर सिर्फ होस्टिंग पर ही खर्च करता है।  

- 2009 में Whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन को फेसबुक ने जॉब देने से इनकार कर दिया था।  

- 2011 में फेसबुक की मदद से ही आईलैड का संविधान लिखा गया था।  

- यह जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे अधिक फेक अकाउंट्स भारतीय ही बनाते हैं। जारी की गई रिपोर्ट में 14.3 करोड़ फेक अकाउंट्स होते हैं।

- फेसबुक से जुड़ने वाली पहली भारतीय मूल की महिला शीला तंद्राशेखरा क्रिश्नन थी।  

- रुचि सांघवी फेसबुक पर काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर थी। उन्होंने फेसबुक पर न्यूज फीड का आइडिया दिया था।  

- फेसबुक की ये लत बीमारी का रूप ले रही है। दुनिया में हर उम्र के लोग फेसबुक की लत से जूझ रहे हैं। जिसे FAD नाम दिया जा रहा है। वर्तमान में दुनिया में इस बीमारी से करीब 36 करोड़ लोग ग्रसित है।

- फेसबुक पर हर दिन 350 मिलियन से भी ज्यादा फोटो अपलोड किए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख