Hanuman Chalisa

International Museum Day : संग्रहालय दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इस वर्ष की थीम

Webdunia
अथर्व पंवार 
संग्रहालय वह दर्पण होते हैं जो बताते हैं कि आप क्या थे, क्या हैं और आगे क्या हो सकते हैं। संग्रहालय वह स्थान है जहां किसी उद्देश्य के साथ वस्तुओं का संग्रह कर संरक्षण प्रदान किया जाता है। संग्रहालय अनेक प्रकार के होते हैं जैसे पुरातत्व संग्रहालय, जनजाति संग्रहालय, रेल संग्रहालय, भ्रम (illusion) संग्रहालय इत्यादि। प्रति वर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (international museum day ) मनाया जाता है ताकि लोगों में संग्रहालयों के प्रति रुझान बढ़ सके। 
 
इसका आरम्भ कैसे हुआ? 
सर्वप्रथम इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ़ म्यूजियम ने 1977 में इसकी शुरुआत की थी। इस कौंसिल को ICOM के नाम से भी जाना जाता है। इनका मूल उद्देश्य संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। फिर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1983 में इस विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया कि प्रति वर्ष इस दिन (18 मई) को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 1992 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद ने निर्णय के अनुसार इसे प्रति वर्ष एक थीम के साथ मनाने की योजना पर सहमति प्राप्त हुई। तब से वर्तमान तक हर वर्ष इसे एक थीम के अनुरूप मनाया जाता है। 
 
क्या है इस बार की थीम -
पिछले वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम थी-'संग्रहालयों का भविष्य पुनः प्राप्त करे और पुनः कल्पना करें'। 
 
इस वर्ष 2022 में इसकी थीम 'संग्रहालय की शक्ति' मानी गई है। 
 
भारत में क्या है माहौल -
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत में अनेक संग्रहालयों में 7 दिवसीय उत्सव आयोजित कर रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के देश भर में 24 स्थानों, राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली), इलाहबाद संग्रहालय (प्रयागराज),विक्टोरिया मेमोरियल और भारतीय संग्रहालय (कोलकाता) मुंबई इत्यादि संग्रहालयों में थीम और अमृत महोत्सव के अनुसार यह दिवस मनाया जा रहा है। 
 
विशेष बात -
संस्कृति मंत्रालय ने देश भर के सभी संग्रहालयों में 16 से 20 मई तक आगंतुकों के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। 
ALSO READ: illusion museum : भारत का ऐसा संग्रहालय जहां जाकर आप 'चकरा जाएंगे

International Museum Day : इस संग्रहालय में एक बार जरूर जाएं, अचंभित कर देंगी 5 मूर्तियां

6 अनोखे और दिलचस्प संग्रहालय : प्राचीन दस्तावेजों और वस्तुओं का खजाना

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

अगला लेख