Hanuman Chalisa

14 दिसंबर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, जानें 10 खास बातें

Webdunia
national energy conservation day 2023: पूरे भारत में प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो द्वारा सन् 2001 में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (Bureau of Energy Efficiency) इस दिवस को मनाने की शुरुआत को स्थापित किया गया। ऊर्जा संरक्षण दिवस के महत्व और उसका संदेश फैलाने और संरक्षण को लेकर जागरूक करने हेतु में ही इस दिन यह दिवस मनाया जाता है।
 
आइए जानते हैं खास बातें... 
 
1. गौरतलब है कि ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो एक संवैधानिक निकाय है। जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है। ऊर्जा का सही तरह से इस्तेमाल करने, कम उपयोग करने के लिए नीतियां और रणनीतियों बनाई जाती है।
 
2. ऊर्जा संरक्षण का सही मायने में मतलब है ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर बचत करना। भविष्य के लिए भी ऊर्जा को बनाए रखना बहुत जरूरी है। जिस तरह से देशभर में लगातार कोयला संकट का मुद्दा उठता है, कोयला संकट को लेकर वाकई में आज कई सारे राज्‍य जूझ रहे हैं। जिसमें पंजाब प्रमुख रूप से हैं। कुशलता से ऊर्जा का उपयोग कर भविष्‍य के लिए उसे बचाना बहुत जरूरी है।
 
3. भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा ने वर्ष 1991 में एक योजना शुरू की जो हर साल उद्योगों और प्रतिष्ठानों को पुरस्‍कार देकर राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्रदान करती है। प्रत्येक 14 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्‍कार दिया जाता है, जिन्होंने उत्पादन को बनाए रखने और ऊर्जा खपत को कम करने के लिए विशेष तरह से कार्य किया।
 
4. ऊर्जा भी अलग-अलग प्रकार की होती है। पानी के बहते झरने से उत्पन्न गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा होती है। वहीं लकड़ी, कोयले को जलाने से रासायनिक ऊर्जा का उपयोग होता है। मशीन में काम करने के लिए यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। खाना पकाने के लिए सौर विकिरण से उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।
 
5. देश में कोयला संकट नहीं हो लेकिन जिस तरह से ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ी है उस हिसाब बहुत जल्‍द संकट भी हो सकता है। लेकिन ऊर्जा को बचाकर संकट को कम किया जा सकता है। जब कभी भी लाइट, पंखे, लाइट या हीटर का उपयोग नहीं हो तो बेहतर होगा इनका स्विच बंद कर दिया जाए।  
 
6. लोगों को जागरूक करने और बड़े हो रहे बच्चों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।
 
7. कई देशों में ऊर्जा संरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कार्बन टैक्स भी लगाया गया है। ताकि ऊर्जा का बेलगाम उपयोग नहीं हो।
 
8. घर में सोलर पैनल सिस्टम से बिजली खपत कम की जा सकती है। जिसकी शुरुआती लागत ज्यादा आती है लेकिन बिल बहुत कम आता है।
 
9. कोशिश करें किसी भी तरह के आयोजन हो उन्हें दिन में करें। ताकि ऊर्जा की अधिक से अधिक बचत की जा सकें।
 
10. सभी को चाहिए कि 100 वाट के बल्ब या सीएफएल की जगह पर एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें, ताकि ऊर्जा की बचत की जा सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख