Hanuman Chalisa

हैप्पी टेक्नोलॉजी डे : आज है National Technology day,जानिए इस दिन का क्या है महत्व

Webdunia
प्रौद्योगिकी दिवस, राष्ट्रीय तकनीकी दिवस, (National Technology day) भारत में हर साल 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी 3 प्रमुख घटनाएं हैं, जिनमें सबसे अहम 1998 में राजस्थान के पोखरण में हुआ परमाणु परीक्षण है। इसके बाद भारत परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया। 
 
National Technology day 2022 : 11 मई को भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology day) मनाया जाता है। तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने कितनी तरक्की कर ली है और अब तक किन-किन बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है, इसे याद करने के लिए ही हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे, इस दिन से जुड़ी एक प्रमुख घटना भी है, जिसके चलते इसे 11 मई को ही मनाया जाता है। 
 
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास : 
दरअसल, 11 मई 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की अगुवाई में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद से भारत का नाम भी परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया और आज भारत नित नए प्रयोगों और तकनीक के साथ सशक्त होगया है। पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। इसके बाद अगले साल  11 मई, 1999 को भारत में पहला National Technology day मनाया गया। तब से इसे हर साल इसी दिन सेलिब्रेट किया जाता है।  
 
नेशनल टेक्नोलॉजी डे का महत्व : 
नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology day) का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि 11 मई को ही डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। त्रिशूल शॉर्ट रेंज की मारक क्षमता वाली मिसाइल है, जो  अपने लक्ष्य पर तेजी से हमला करती है। इसके अलावा इसी दिन भारत के पहले एयरक्राफ्ट Hansa-3 ने उड़ान भरी थी। इसे नेशनल एयरोस्पस लैब ने तैयार किया था। यह दो सीटर हल्का विमान है, जिसका उपयोग पायलटों को ट्रेनिंग देने, हवाई फोटोग्राफी और पर्यावरण संबंधी प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है। 
 
 
तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के योगदान को याद करते हुए नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology day) मनाने का ऐलान किया था। तब से विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसे हर साल 11 मई को आयोजित करता है। इसके लिए हर साल एक थीम भी तय की जाती है। इसके अलावा नेशनल टेक्नॉलजी डे पर टेक्नॉलजी इंस्टिट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

शिक्षाप्रद कहानी: बालक राम से 'परशुराम' बनने की गाथा

World Art Day: विश्व कला दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है?

सतुवाई अमावस्या पर बनाएं सत्तू के 5 आधुनिक, हेल्दी और क्रिएटिव व्यंजन

हमने भारत तो बना लिया, अब भारतीय बनाना होंगे, संविधान इसके लिए सबसे सशक्‍त माध्‍यम है

अगला लेख