Hanuman Chalisa

कब और कैसे पिज़्ज़ा की शुरुआत हुई

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (16:40 IST)
फास्ट फूड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में पहला खयाल पिज़्ज़ा और बर्गर का ही आता है। लेकिन सभी फास्ट फूड में से अगर सबसे पसंदीदा पूछा जाए तो ज्यादातर लोगों का एक ही जवाब होगा 'पिज्जा'। पिज्जा, एक ऐसा फास्ट फूड है जिसके बारे में सभी जानते हैं और कभी-न-कभी हर किसी ने इसका स्वाद चखा होगा। आज के समय में इसमें ढेरों वैरायटीज भी आ गई है। बच्चों के साथ बड़े लोग भी पिज्जा खाना बेहद पसंद करते हैं। आजकल हर शहर में पिज्जा के आउटलेट्स हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है भारत में पहली बार पिज्जा कहां बना और किस शहर में बना था? अगर नहीं तो आइये जान लेते हैं। 
 
आज के समय में पिज्जा दुनिया का सबसे लोकप्रिय फास्ट फूड बना हुआ है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पिज्जा खाना पसंद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कब और कैसे पिज़्ज़ा की शुरुआत हुई। पिज्जा को सबसे पहले 1889 में इटली के नेपल्स में रॉफेल एस्पिओसिटो ने बनाया था। राफेल पेशे से बैंकर थे। एक बार किंग अम्बर्टो प्रथम और क्वीन मार्गरिटा नेपल्स इटली के दौरे पर आए थे। उस समय राफेल ने किंग और क्वीन के लिए इटेलियन फ्लैग के रंगों में पिज्जा बनाया। इसमें उन्होंने लाल रंग के लिए टमाटर, सफेद के लिए मोजरेला चीज और हरे रंग के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जो की महारानी मार्गरिटा को बहुत पसंद आया।
 
पिज़्ज़ा का इतिहास 
पिज़्ज़ा की शुरुआत यूनान से हुई थी। जो कि लगभग 2100 वर्ष पुराना है। आज के समय में हम जो पिज़्ज़ा खाते हैं यह इटली की देन है। पिज़्ज़ा का सफर यूनान से शुरू हुआ था जो इटली और अमेरिका के बाद भारत पहुंचा। सर्वप्रथम पिज़्ज़ा का आविष्कार इटली में हुआ था जो ब्रेड, तेल, खजूर और हर्ब्स को मिलाकर बनाया गया था। साथ ही हम आपको बता दें कि पिज्जा सबसे पहले गरीबों के लिए बनाया गया था। क्योंकि यह जल्दी बन जाता था और अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में सस्ता था और पेट भी भर जाता है। 
भारत में पिज़्ज़ा कब आया?
पिज्जा का सफर यूनान, इटली, अमेरिका आदि देशों में हुआ। भारत में वर्ष 1996 में पिज़्ज़ा बनाना शुरू हुआ। दिन था 18 जून जब पिज्जा को इंडिया लाया गया था और यह पिज्जा मार्केट की दूसरी फेमस कंपनी 'Pizza Hut' ही वह कंपनी है जिसने पहली बार भारतीय लोगों को पिज्जा के स्वाद से रूबरू कराया था। इस कंपनी ने भारत में अपना पहला आउटलेट बेंगलुरु शहर में खोला था।
 
डोमिनोज का पहला आउटलेट भारत में कहां खुला?
Domino's Pizza का पहला आउटलेट भारत के नई दिल्ली में खुला था। हालांकि 2009 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड कंपनी कर लिया। अब यहीं कंपनी डोमिनोज पिज्जा भारत में बनाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख