Hanuman Chalisa

World Kindness Day 2021 - जानिए कैसे विश्‍व दयालुता दिवस छोटी सी शुरूआत से एक बड़ी मुहिम बन गया

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (16:26 IST)
विश्व दयालुता दिवस हर साल 13 नवंबर को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 1997 में जापान से हुई थी। टोक्यो में पहली बार दया के लिए विश्व आंदोलन सम्मेलन रखा गया था। जिसका उद्देश्‍य है लोगों को अच्‍छे कार्य करने के लिए प्रेरित करना। दुनियाभर में तमाम एनजीओ संगठन को कानून के तहत आधिकारिक एनजीओ के रूप में रजिस्टर किया। टोक्यो में 1998 से यह शुरू किया गया। साल 2000 के बाद इस आंदोलन को आधिकारिक दर्जा मिला। आज कई देशों में 13 नवंबर को दयालुता दिवस मनाया जाता है। यह  कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, नाइजीरिया सहित संयुक्त अरब अमीरात में भी मनाया जाता है। हालांकि लंबे अरसे बाद सिंगापुर भी इस मुहिम में शामिल हो गया। और भारत और इटली  में इस मुहिम का हिस्सा बन गया।

यह जरूर वैचारिक है कि दयालुता दिखाने वाले भगवान जी की भी अहम कृपा रहती है। इसमें भी सच्चाई है कि दया करने पर आत्म संतोष भी होता है। जॉन रस्किन ने दयालुता पर भी बहुत बड़ी वैचारिक बात कही थी जिसे सुनने के बाद किसी का भी मन थोड़ा या थोड़े समय के लिए प्रेरित हो सकता है। उन्होंने कहा था, 'एक छोटे से विचार और थोड़ी सी दयालुता अक्सर बहुत अधिक पैसे से अधिक मूल्यवान होती है। दयालुता पर बड़े -बड़े महापुरुषों ने अक्‍सर अपने विचार रखें। आइए जानते हैं क्‍या कहा -

दया सबसे बड़ा धर्म है।
- महाभारत

जहां दया तहं धर्म है, जहां लोभ तहं पाप।
जहां क्रोध तहं काल है, जहाँ क्षमा आप॥
- कबीरदास

दया मनुष्य का स्वाभाविक गुण है।
-प्रेमचंद

दया के छोटे-छोटे से कार्य, प्रेम के जरा-जरा से शब्द हमारी पृथ्वी को स्वर्गोपम बना देते हैं।
-जूलिया कार्नी

मुझे दया के लिए भेजा है, शाप देने के लिए नहीं।
- हजरत मोहम्मद

जो असहायों पर दया नहीं करता, उसे शक्तिशालियों के अत्याचार सहने पड़ते हैं।
-शेख सादी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख