rashifal-2026

World Literacy Day: क्या है विश्व साक्षरता दिवस? जानें 2024 की थीम

समझें विश्व साक्षरता दिवस का इतिहास और महत्व

WD Feature Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (14:39 IST)
World Literacy Day 2024
World Literacy Day 2024 : ज्ञान का दीप जहां जलता है, वहां अंधेरा कभी नहीं रहता। अक्षरों का ज्ञान, यानी पढ़ने और लिखने का ज्ञान, ये वो शक्ति है जो एक सशक्त और उन्नत समाज का निर्माण करती है। साक्षरता की ताक़त किसी भी घर, परिवार और समाज के साथ-साथ उस देश के विकास की नींव को मज़बूत करता है। इसलिए प्रतिवर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में नव साक्षरों को उत्साहित करना है। विश्व साक्षरता दिवस हमारे लिये अहम दिवस है, क्योंकि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत अधिक महत्त्व है।ये दिन संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक, और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा विश्वस्तर पर, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, और स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाता है।
 
कैसे शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? (World Literacy Day History)
साल 1966 में यूनेस्को ने शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा विश्व भर के लोगों का इस तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय/ विश्व साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस दिन को मनाने का फैसला 7 नवंबर 1965 में लिया गया। यूनेस्को ने इस दिन तय किया कि साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा।  वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषी कर दिया गया था। तभी से लेकर आज तक सम्पूर्ण विश्व में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें की इस बार 8 सितंबर को 59वां विश्व साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। 
 
क्या है इसका वर्तमान समय में महत्व 
हमें अपने अधिकारों को जानने और नई चीजें सीखने की शक्ति क्या देती है? वह कौन सा माध्यम है जो हमें और अधिक जानने के लिए उत्सुक बनाता है? हमें निर्णय लेने और निर्णय लेने की शक्ति क्या देती है? इन सभी सवालों का हर जवाब साक्षरता की ओर ले जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल 8 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन हम अपने जीवन में साक्षरता के महत्व को स्वीकार करते हैं। दुनिया भर के लोग लोकतंत्र के निर्माण के लिए साक्षरता के बारे में जागरूकता फैलाने और हर किसी के जन्मसिद्ध अधिकार को सर्वोच्च महत्व देने की शपथ लेते हैं। ये सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
 
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस थीम 2024
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 की थीम "बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता" है। ये थीम संचार को बढ़ावा देने और विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ को प्रोत्साहित करने के लिए कई भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने के महत्व पर केंद्रित है। वैश्विक उत्सव 9 और 10 सितंबर 2024 को कैमरून के याउंडे में आयोजित किया जाएगा। 
ALSO READ: GK Update: जानें क्या है यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

जानिए ठंडी हवाओं और रूखे मौसम का बालों पर कैसा असर पड़ता है? सर्दियों में लंबे बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?

Kala Jeera: कैसे करें शाही जीरा का सेवन, जानें काले जीरे के 6 फायदे और 5 नुकसान

सभी देखें

नवीनतम

New Year Remedies 2026: नववर्ष 2026 का आगमन, जानें किन 10 खास उपायों से भरेगी खुशियों से झोली

अमेरिका में रखे हैं एलियंस के शव, US दुनिया से क्यों छिपा रहा है यह अहम जानकारी

Essay on New Year 2026: नए साल पर हिन्दी में रोचक निबंध

Best New Year 2026 Quotes: नववर्ष 2026 पर अपनों को भेजें ये 15 खास शुभकामना संदेश, स्टेट्‍स और मैसेजेस

New Year Kids Story: नववर्ष पर बच्चों की प्रेरक कहानी: 'सपनों की उड़ान'

अगला लेख