Hanuman Chalisa

अरविंद केजरीवाल ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (18:48 IST)
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान पर रोक लगाकर आयोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि वे विरोधी दलों से धन लें और आम आदमी पार्टी को वोट डालें।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, चुनाव आयोग इसे रोकने में विफल रहा। चुनाव आयोग मुझे यह कहने से रोक रहा है- 'धन उनसे लीजिए और वोट हमें दीजिए।' चुनाव आयोग का संदेश है- 'वोट उन्हें दीजिए जो आपको धन दे।' केजरीवाल आप नेता आशुतोष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। आशुतोष ने आरोप लगाया कि गोवा के कुंबरूजा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को कथित तौर पर धन बांटा जा रहा है।
 
केजरीवाल ने आप के एक कार्यकर्ता के ट्वीट को भी फिर से ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, अगर हम सही हैं तो क्यों झुकें? जब अदालत ने अरविंद केजरीवाल के बयान को सही ठहराया है तो फिर चुनाव आयोग इसके खिलाफ क्यों है? 
 
एक कार्यक्रम के इतर जब चुनाव आयुक्त एके जोति से पूछा गया तो उन्होंने केजरीवाल के नवीनतम बयान पर प्रतिक्रिया जताने से इंकार कर दिया और कहा, संबंधित व्यक्ति को भी बयान के बारे में सोचना चाहिए। हर किसी को नियम-कायदे का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में कुछ लोग होंगे, जो बोलेंगे। आप हर किसी को नहीं रोक सकते। 
 
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा, हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। जैदी को लिखे पत्र में सोमवार को केजरीवाल ने चुनाव आयोग से कहा था कि उनके बयान का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर रोक लगाना है और बयान को दोहराने के लिए उनके आदेश की समीक्षा करने की मांग की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख