shiv chalisa

ईसाई धर्म के अनुयायी क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे?

अनिरुद्ध जोशी
Good Friday 2023 : ईसाई धर्म को क्रिश्‍चियन धर्म भी कहते हैं। इस धर्म के संस्थापक प्रभु ईसा मसीह को माना जाता है। ईसा मसीह को जीसस और यीशु भी कहते हैं। उनके जीवन से जुड़े हैं 5 प्रमुख दिन- 1.क्रिसमस, 2. बपतिस्मा डे, 3. पाम संडे, 4. गुड फ्राइडे और 5. ईस्टर संडे। गुड फ्रायडे यानी शुभ शुक्रवार को बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। 7 अप्रैल 2023 को गुड फ्राइडे है, आओ जानते हैं कि इसे क्यों मनाते हैं?
 
गुड फ्राइडे क्यों है खास?
- यरुशलम में ही उनको दंडित करने का षड्यंत्र रचा गया। उनके शिष्य जुदास ने उनके साथ विश्‍वासघात किया। अंतत: उन्हें विरोधियों ने पकड़कर क्रूस पर लटका दिया। 
 
- ईसा मसीह ने क्रूस पर लटकते समय ईश्वर से प्रार्थना की, 'हे प्रभु, क्रूस पर लटकाने वाले इन लोगों को क्षमा कर। वे नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।'
- कहते हैं कि जब जीसस को क्रूस पर लटकाया गया था तब उनकी उम्र थी लगभग 33 वर्ष। शुक्रवार को उन्हें सूली दी गई थी इसलिए इसे 'गुड फ्रायडे' कहते हैं।
 
- कहते हैं कि ईसा मसीह सूली पर 6 घंटे लटके रहे और आखिरी के 3 घंटे के दौरान संपूर्ण राज्य में अंधेरा हो गया था। 
 
- प्रभु यीशु ने मानव सेवा प्रारंभ करने से पूर्व 40 दिन व्रत किया था इसीलिए गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही क्रिश्‍चियन लोग उपवास शुरू कर देते हैं। 
 
- लोग आज के दिन दोपहर को चर्च में एकत्रित होकर लगभग 3 बजे प्रार्थना करते हैं। इन दिनों चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। 
 
- चर्च में गुड फ्रायडे के दिन बाइबल का पाठ, प्रवचन और मीसा का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाता है।
 
- गुड फ्राइडे की प्रार्थना दोपहर 12 से 3 के मध्य इसलिए की जाती है क्योंकि इसी दौरान यीशु को क्रॉस पर चढ़ाया गया था।
 
- गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम 7 वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है, जो क्षमा, मेल-मिलाप, सहायता और त्याग पर केंद्रित होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 मार्च, 2026)

10 March Birthday: आपको 10 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

10 को शीतला सप्तमी 11 को शीतला अष्टमी रहेगी, जानिए कब क्या करें

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

अगला लेख