Hanuman Chalisa

भाजपा वॉशिंग पाउडर, दाग अच्छे हैं...

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (14:06 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने एक फोटो ट्‍वीट किया है, जिसमें लिखा है कि भाजपा वॉशिंग पाउडर, दाग धोएं चुटकी में!
 
दरअसल, शकील ने इस फोटो के माध्यम से भाजपा पर निशाना है और साथ ही इस तस्वीर में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं की तस्वीरें हैं, जिनके नाम घोटालों से जुड़े चुके हैं।
 
शकील अहमद द्वारा ट्‍वीट किए गए फोटो में महाराष्ट्र के आदर्श हाउसिंग घोटाले में उलझे नारायण राणे, टेलीकॉम घोटाले के आरोपी सुखराम, शारदा घोटाले के आरोपी मुकुल रॉय और जमीन और खनन घोटाले के आरोपी और कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री येदियुरप्पा। इनमें से नारायण राणे और सुखराम का नाम जब घोटाले में सामने आया था, तब वे कांग्रेस में थे, जबकि रॉय तृणमूल में। ट्‍विटर पर कुछ लोगों ने शकील के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि दाग अच्छे हैं। 
 
दूसरी ओर सुनील नामक व्यक्ति ने कहा कि 2जी, 3जी, कोयला घोटाला, तत्कालीन रेलमंत्री पवन बंसल याद हैं या भूल गए? शिवजी श्रीवास्तव ने कहा कि अरे शकील बाबू कभी 2जी, कोलगेट, कामनवेल्थ, नेशनल हेराल्ड, बोफोर्स इत्यादि को भी सोशल मीडिया पर देख लिया कीजिए। वो भी आपको आईना दिखाएगा। 
 
प्रफुल्लय नायक ने शकील अहमद के ट्‍वीट के जवाब में कहा कि देखो भाई बात साफ है। देश का पॉवर कब ज्यादा रहा यह जनता को अब साफ दिख रहा है। बाकी चमचे अपने काम में लगे रहें वरना अम्मा नाराज़ हो जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख