Biodata Maker

क्या 'पोडा' दिलवाएगा कांग्रेस को गुजरात की सत्ता...

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (14:43 IST)
हरीश चौकसी
हिमाचल प्रदेश में मतदान के बाद गुजरात में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। 22 साल से गुजरात की सत्ता से बाहर कांग्रेस ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। सोशल मीडिया पर सक्रियता से लेकर जातीय गणित साधने में लगी कांग्रेस जीत के लिए हर दांव अपना रही है। 
 
कांग्रेस इस बार अपने ही एक पूर्व मुख्‍यमंत्री की नीति पर काम कर रही है। किसी समय कांग्रेस नेता माधवसिंह सोलंकी ने KHAM (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी, मुस्लिम) थ्योरी पर काम करते हुए राज्य में 149 सीटें जीती थीं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस कीर्तिमान को तो भाजपा ‍के दिग्गज नेता नरेन्द्र मोदी भी नहीं तोड़ पाए। 
 
अब कांग्रेस ने PODA (पाटीदार, ओबीसी, दलित, आदिवासी) नाम से एक नई थ्योरी पर काम करना शुरू किया है। दरअसल, इन वर्गों को साधकर कांग्रेस 'गांधीनगर' पहुंचना चाहती है। इसका कारण भी है, जो पटेल पिछले 22 सालों से भाजपा के साथ रहे, अब उनमें दरार पड़ गई है। पाटीदारों का एक धड़ा हार्दिक पटेल का समर्थन कर रहा है, जो कि कांग्रेस के साथ हैं। पार्टी इसी का फायदा उठाना चाहती है। 
 
इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी खुद को हिन्दू (सॉफ्ट हिन्दुत्व) दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब तक वे कई मंदिरों में जाकर माथा टेक चुके हैं। उनमें अक्षरधाम और अंबाजी मंदिर भी शामिल हैं। राहुल के इस नए रूप से भाजपा में भी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। 
 
भाजपा इसके उलट मुस्लिम समुदाय पर डोरे डाल रही है। बताया जाता है कि इसके लिए वह उत्तर प्रदेश और बिहार के मौलवियों की मदद ले रही है। यूं दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या 'पोडा' राहुल के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो पाएगा? हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि भाजपा के 130 सीटों के दावे पर कांग्रेस का पोडा दांव कितना कारगर साबित होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

अगला लेख