Hanuman Chalisa

सौराष्‍ट्र में भाजपा का बुरा हाल, मध्य गुजरात में बची साख

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (12:58 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू की बदौलत लगातार भाजपा छठी बार गुजरात में अपनी सरकार बनाने में सफल रही। इन चुनाव परिणामों को क्षेत्रवार समझे तो लगता है कि भाजपा दक्षिण गुजरात और मध्य गुजरात की बदौलत ही सरकार बना पाई है। लेकिन उत्तर गुजरात को छोड़ दें छोड़कर बाकी तीनों क्षेत्रों में भाजपा की सीटें घटी है।
 
उत्तर गुजरात में भाजपा ने 15 सीटें जीती है और उसे एक सीट का फायदा हुआ है जबकि यहां कांग्रेस को दो सीटों का घाटा हुआ है। अन्य को 2012 की तरह ही एक सीट से संतोष करना पड़ा है। 
 
मध्य गुजरात में भाजपा को भले ही 37 सीटें मिली हो पर 2012 की तुलना में उसे यहां दो सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस यहां 22 सीटे जीतने में सफल रही और उसे दो सीटों का फायदा हुआ। 
 
सौराष्‍ट्र में भाजपा को भारी नुकसान हुआ। यहां कांग्रेस (30) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2012 की तुलना में 14 सीटें ज्यादा हासिल की। भाजपा को इस बेल्ट में सर्वाधिक 12 सीटों का नुकसान हुआ और वह मात्र 23 सीटें ही हासिल कर सकी।
 
दक्षिण गुजरात में भाजपा केवल 25 सीटें ही जीत पाई। उसे यहां 3 सीटों का नुकसान हुआ जबकि कांग्रेस 4 सीटों के फायदें के साथ 10 सीटें जीत गई। यहां अन्य को भी 1 सीट का नुकसान हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

अगला लेख