Hanuman Chalisa

भाजपा की जीत से 143 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (11:49 IST)
मुंबई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार उत्साहित रहा। सेंसेक्स 143 अंक की छलांग लगाकर अपने सर्वोच्च स्तर के करीब पहुंच गया। अमेरिका में कर सुधारों की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद से एशियाई बाजार भी सकारात्मक रहे।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 143.22 अंक यानी 0.42 प्रतिशत मजबूत होकर 33,744.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स पिछले तीन कारोबारी दिवस में 548.64 अंक की बढ़त में रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.45 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 10,428.20 अंक पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार गुजरात में भाजपा के लगातार छठी बार सत्ता में आने और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बेदखल करने से निवेशकों में उत्साह रहा।
 
बीएसई के सभी समूहों में तेजी रही। ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में 1.22 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और मारुति सुजुकी के शेयर 1.549 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख