Hanuman Chalisa

मोदी-राहुल की प्रतिष्ठा दांव पर, पहले चरण का मतदान आज

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (00:40 IST)
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर शनिवार को चुनाव होगा जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 22 साल से राज्य में सत्तारूढ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी।
 
 
2012 के पिछले चुनाव में (बीच में हुए कुछ उपचुनावों को छोड़) भाजपा ने इनमें से 63, कांग्रेस ने 22, बाद में भाजपा में विलय करने वाली केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी ने दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा जदयू ने एक एक पर जीत हासिल की थी। सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों की 49 सीटों में से भाजपा ने 31 कांगेस ने 15, राकांपा ने एक और गुपपा ने दो, दक्षिण गुजरात के सात जिलों की 34 में से 27 पर भाजपा, छह पर कांग्रेस और एक पर जदयू तथा कच्छ जिले की छह में से पांच पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस गृह राज्य में हो रहे चुनाव को इस बार मोदी और राज्य के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे तथा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे निवर्तमान उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच प्रतिष्ठा की सीधी जंग माना जा रहा है।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वैन ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों समेत कुल मिलाकर पौने दो लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी साढ़े 26 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर वीवीपैट के जरिये मतदान होगा। पहले चरण में 57 महिलाओं समेत कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 89 सीटों पर जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने 64, सपा ने चार, वाघेला के जनविकल्प मोर्चा ने 48, आप ने 21, जदयू ने 14, राकांपा ने 30 और शिवसेना ने 25 प्रत्याशी उतारे हैं। 443 निर्दलीय हैं।
 
 
पहले चरण में प्रमुख चेहरों में राजकोट पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री रूपाणी, भावनगर पश्चिम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, पोरबंदर से भाजपा के बाबू बोखरिया तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाड़िया तथा मांडवी से कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं। कुल 182 सीटों वाली विधानसभा की शेष 93 सीटों (उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की) पर दूसरे और अंतिम चरण में 14 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
 
 
मतदान सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा क्षेत्र कारंज जबकि सबसे बड़ा अब्दासा है। वोटरों की संख्या के लिहाज से सूरत उत्तर सबसे छोटा तथा कामरेज सबसे बड़ा है। कुल 2.12 करोड मतदाताओं में 1.11 करोड़ पुरुष हैं। पचास प्रतिशत वोटर 40 प्रतिशत से कम उम्र के हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

अगला लेख