Hanuman Chalisa

गोलियों की 'रासलीला' से सीडी की 'कामलीला' तक

हरीश चौकसी
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (14:08 IST)
पाटीदार समाज के 'चिराग' हार्दिक पटेल की कथित सेक्स सीडी क्या बाहर आई गुजरात पाटीदार समाज में ही दरार पड़ गई। पूरे समाज के समर्थन का दम भरने वाले हार्दिक के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब समाज के एक धड़ा तो पटेल के साथ दिख रहा है, लेकिन दूसरे ने उनसे दूरी बना ली है। 
 
पाटीदार अनामत आंदोलन के समय हार्दिक पटेल ने कहा था कि पाटीदार महिलाओं की इज्जत पर आंच आई तो मैं रिवाल्वर उठाने से भी पीछे नहीं हटूंगा। मगर अब हार्दिक की कथित 'कामलीला' बाहर आने के बाद तो समाज में ही उनका विरोध शुरू हो गया। 
 
समाज की महिलाएं भी सीडी कांड से बहुत आहत हैं। हालांकि सीडी मामले में अहमदाबाद में पटेल के कुछ सहयोगियों ने महिलाओं के साथ भाजपा का पुतला भी फूंका था। हालांकि सोशल मीडिया पर जहां उनके समर्थक उनके पक्ष में वीडियो वायरल कर रहे हैं, वहीं समाज के अन्य युवा पटेल के विरोध में वीडियो शेयर कर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
 
हा‍र्दिक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। पाटीदार संघर्ष समिति के नेता अश्विन पटेल ने भी धमकी दी है की अगर हार्दिक खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाए तो वे पाटीदार अनामत आंदोलन के नेताओं के कांड भी सार्वजनिक कर देंगे। अभी तो गुजरात चुनाव का माहौल गरमाया ही है। अभी और क्या-क्या सामने आएगा यह जानना काफी रोचक होगा। 

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से जुड़ीं 20 खास बातें...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

चंद्रमा अभियान में अमित क्षत्रिय की है अहम भूमिका, जानिए कौन हैं ये भारतवंशी अमेरिकी

Nashik TCS Case: Nida Khan के पिता का बड़ा खुलासा, कंपनी ने 'HR मैनेजर' वाले दावे को किया खारिज

महिला आरक्षण बिल: प्रियंका गांधी ने खोली सरकार की पोल, कहा- यह महिलाओं का नहीं, 'परिसीमन' का खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से जुड़ीं 20 खास बातें...

'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं..' पश्चिम बंगाल में दहाड़े CM मोहन यादव, कुछ ऐसा रहा माहौल...

महिला आरक्षण बिल पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसके पाप की सजा जरूर मिलेगी...

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसकी सजा जरूर मिलेगी

बांग्ला में संवाद कर दिलों में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख