Hanuman Chalisa

हार्दिक पटेल- मर भी गया तो जीत मेरी ही होगी...

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (14:13 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामकर भाजपा के लिए थोड़ी मुश्किल तो जरूर  खड़ी कर दी है। जिस तरह से उन्होंने ट्‍वीट किया है उसे देखकर लगता है कि वे अपनी जीत और राजनीतिक भविष्य  को लेकर आशंकित जरूर हैं। 
 
हार्दिक ने एक ट्‍वीट कर कहा कि मैं आज की इस क्रांति का अभिमन्यु हूं, घिरकर मर भी जाऊंगा तो भी मेरी जीत  होगी। मैं कभी आंदोलन से अलग नही हो सकता। 
 
पटेल के इस ट्‍वीट के जवाब में सतेन्द्र शर्मा नामक व्यक्ति ने लिखा कि 'चाय बेच लूंगा, देश नहीं'। मोदीजी के भाषण  की एक सिंगल लाइन गुजरात में कांग्रेस के ताबूत में कील ठोंकने के लिए काफी है। स्वाति नामक ट्‍विटर हैंडल से  लिखा गया कि सुधार करें, आप अभिमन्यु नहीं राखी सावंत हैं। बदनाम होंगे तो क्या, नाम तो होगा।
 
एक अन्य ट्‍वीट में हार्दिक ने लिखा कि गाय की हत्या का किसी को अधिकार नहीं है। गाय की हत्या के नाम पर किसी  की जान लेना भी गुनाह है। जिसने गाय की हत्या की है उसे जेल में डालो और जिसने गाय के नाम पर किसी और की  हत्या की है उसे भी।
 
भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए हार्दिक ने कहा कि नागपुर और सत्ता में बैठे लोग कह रहे हैं कि 50  प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता, जबकि संविधान में ऐसा कहीं नही लिखा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख