Hanuman Chalisa

हार्दिक को बड़ा झटका, एक और पटेल भाजपा में

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (19:56 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में चुनावी सरगर्मी के बीच सेक्स सीडी प्रकरण में उलझे पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के संयोजक हार्दिक पटेल को एक और झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी तथा राजद्रोह के मामले में सह-आरोपी पास के पूर्व संयोजक चिराग पटेल भी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। 
 
इससे पहले अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके चिराग आंदोलन के दौरान हिंसा के लिए दायर राजद्रोह के मामले में सात माह तक जेल की सजा काट चुके हैं। 
 
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के हाथों भाजपा का पारंपरिक केसरिया अंगवस्त्र धारण कर पार्टी में शामिल होने के बाद चिराग ने कहा कि हार्दिक ने आंदोलन को व्यक्तिगत चीज बना दिया है। वह इसके शहीदों के नाम पर जमा कोष को अय्याशी के लिए खर्च कर रहा है। उसकी कामलीला और पापलीला भी अब सामने आ रही है।
 
उन्होंने कहा कि हार्दिक को स्पष्ट करना चाहिए कि सेक्स सीडी में वह हैं अथवा नहीं। चिराग ने कहा कि चुनाव के समय उन्हें भाजपा अथवा कांग्रेस में से किसी एक का चयन करना था और वह सरदार पटेल का अपमान करने और राजनीतिक लाभ के लिए पाटीदारों का इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस में नहीं जा सकते थे। राजद्रोह के मुकदमे में कानून अपना काम करेगा।
 
ज्ञातव्य है कि इससे पहले हार्दिक के दो और करीबी सहयोगी रेशमा पटेल और वरुण पटेल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हार्दिक भाजपा का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख