Hanuman Chalisa

सनसनीखेज...कांग्रेस भड़का रही है गुजरात के मुसलमानों को-वसीम रिजवी

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (14:13 IST)
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने गुजरात में मतदान से ठीक पहले कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। रिजवी का दावा है कि कांग्रेस मुसलमानों को गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए भड़का रही है। 
 
रिजवी ने कहा कि 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों के बाद गुजरात में पूरी तरह शांति है। वहां पिछले 15 वर्षों में किसी तरह की हिंसा नहीं हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में हुए दंगों में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। 
 
रिजवी का कहना है कि मैंने गुजरात के मुसलमानों से बात की है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां के मुसलमानों को समझा रहे हैं कि अगर वर्तमान सरकार चली गई और कांग्रेस की सरकार बन गई तो वे सिर उठाकर जिएंगे। न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं मुसलमानों के दिमाग में यह भरा जा रहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार गुजरात में आती है तो 2002 के दंगों का बदला लिया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि यह एक बहुत गंभीर बात है। शांत गुजरात में कांग्रेस कहीं न कहीं दंगे की चिंगारी पैदा कर रही है। रिजवी ने कहा कि मुसलमानों को यदि कांग्रेस का साथ देना है तो बहुत सोच समझकर फैसला करना होगा क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख